Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Bhooth Bangla: जिस पर टिकी थीं सबकी निगाहें, उसका ‘भूत बंगला’ में होना न होना बेकार, टूट गई सारी उम्मीदें

Bhooth Bangla Wamiqa Gabbi: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इन दिनों थिएटरों में छाई हुई है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो चुके हैं और इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म ऑडियंस के लिए कई मायनों में खास है, जिनमें सबसे पहली वजह है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का फिर से साथ आना. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ‘खट्टा मीठा’ के बाद 15 साल बाद साथ आए और आते ही धमाका कर दिया. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं. प्रियदर्शन की इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकार नजर आए, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. हालांकि, ‘भूत बंगला’ में एक किरदार ऐसा भी था, जिससे ऑडियंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं. लेकिन उसका फिल्म में होना न होना बेकार रहा.

Bhooth Bangla: जिस पर टिकी थीं सबकी निगाहें, उसका ‘भूत बंगला’ में होना न होना बेकार, टूट गई सारी उम्मीदें
Bhooth Bangla: जिस पर टिकी थीं सबकी निगाहें, उसका ‘भूत बंगला’ में होना न होना बेकार, टूट गई सारी उम्मीदें

‘भूत बंगला’ के रिलीज होने से पहले ट्रेलर देखकर सबको लगा था कि फिल्म में सबकुछ ‘भूल भूलैया’ जैसा है, क्योंकि कई वही पुराने कलाकार फिल्म में नजर आए, जिन्होंने 2007 में आई प्रियदर्शन की ‘भूल भुलैया’ को कल्ट बनाया था. इनके अलावा, कई नए कलाकार भी ‘भूत बंगला’ में दिखाई दिए, जिन्होंने अपना 100% दिया. लेकिन जिस एक्टर से लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, उसी ने ऑडियंस को निराश कर दिया और वो हैं वामिका गब्बी. वामिका गब्बी ‘भूत बंगला’ से पहले ‘भूल चूक माफ’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई. इसके बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन ‘भूत बंगला’ को देखने के बाद वामिका गब्बी की एक्टिंग से ऑडियंस थोड़ी डिसएप्वाइंट हुई.

भूत बंगला में नहीं दिखा वामिका की एक्टिंग का दम

‘भूत बंगला’ में वामिका गब्बी ने ‘प्रिया’ नाम की एक लड़की का रोल प्ले किया. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में वामिका गब्बी का डबल रोल था. सबसे पहले बात की जाए लुक्स की तो वामिका गब्बी पूरी ही फिल्म में काफी सुंदर लग रही थीं. लेकिन जब बात एक्टिंग की हो तो वहां एक्ट्रेस थोड़ी फीकी पड़ गईं. वामिका गब्बी का रोल फिल्म में सिर्फ इतना है कि वो अपनी बहन को ढूंढने के लिए मंगलपुर पहुंचती हैं. वहां उनकी मुलाकात से होती है. फिर दोनों की फिल्म में 2-3 बार बातचीत दिखाई गई है, जो फिल्म पर या फिल्म की कहानी पर कोई खास असर नहीं डालती है. वामिका जिस भी फ्रेम में नजर आती हैं और कोई डायलॉग बोलती हैं तो उनके चेहरे पर सीरियसनैस नहीं नजर आईं, खासकर उन जगहों पर जहां दिखनी चाहिए. ‘भूत बंगला’ में वामिका गब्बी का स्क्रीन टाइम थोड़ा कम भी है. लेकिन तब्बू से थोड़ा ज्यादा है. वामिका के रोल को फिल्म में और अच्छा किया जा सकता था. लेकिन उनके किरदार और एक्टिंग से ऑडियंस थोड़ी निराश हुई.

इन 3 वजहों से फीकी पड़ीं वामिका –

  1. कम स्क्रीन टाइम
  2. कहानी से कनेक्शन नहीं
  3. कमजोर एक्टिंग

वामिका गब्बी का रोल

‘भूत बंगला’ के भूत यानी ‘वधुसुर’ को मारने या उसको ढूंढने में वामिका गब्बी के किरदार का कोई हाथ नहीं था. यूं समझिए कि अगर फिल्म में वामिका न होतीं, तो इसकी कहानी पर कोई असर नहीं पड़ता. वामिका गब्बी यानी प्रिया की बहन की शादी होने वाली थी, जिसे वधुसुर उठाकर ले गया था. उसी बहन को ढूंढने के लिए वामिका मंगलपुर आती हैं. लेकिन बहन की तलाश फिल्म में उतनी दिखाई नहीं गई. अगर प्रिया अपनी बहन की तलाश में कुछ खौजबीन करती हुई दिखतीं या कहानी से जुड़ती तो लोग कनेक्ट कर पाते. जहां एक तरफ अक्षय कुमार की मुलाकात प्रिया से होती है, तो वहीं प्रिया की बहन (जिसकी मौत हो चुकी है) उसकी आत्मा भी अक्सर अक्षय को दिखती है और उसी आत्मा के साथ अक्षय कुमार का गाना ‘तू ही दिसदा’ शूट हुआ है. हालांकि, प्रिया की बहन की आत्मा अक्षय कुमार को क्यों दिखती है, इसके पीछे क्या वजह है, ये तो मेकर्स ने नहीं बताई है. लेकिन स्क्रीन पर वामिका की एक्टिंग कुछ खास जमीं नहीं. अगर ‘भूत बंगला’ में वामिका को थोड़ी और स्क्रीन टाइम मिलता तो शायद उनका किरदार और असरदार हो सकता था.

वामिका गब्बी के एक्टिंग अपने किरदार के हिसाब से ठीक नहीं रही, ये एक नए चेहरे को पेश करने का एक शानदार मौका हो सकता था. लेकिन प्रियदर्शन ने वामिका गब्बी के किरदार पर ज्यादा काम नहीं किया, जिसपर और शायद किया जा सकता था. बात करें ‘भूत बंगला’ की तो शुरुआत में फिल्म में जबरदस्ती हंसाने की कोशिश की गई, लेकिन हंसी आई नहीं. फर्स्ट हाव में कॉमेडी देखने को मिली, तो सेकंड हाफ में हॉरर देखने को मिला. अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, मिथिला पलकर और असरानी जैसे कलाकार नजर आए. इन सभी सितारों की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद भी आ रही है. लेकिन दिवंगत एक्टर असरानी की एक्टिंग ने पूरी फिल्म में महफिल लूट ली.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply