Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Bhooth Bangla Sequel: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का दूसरा पार्ट आएगा? पता चल गया मेकर्स का प्लान

Bhooth Bangla Sequel Update: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों को ही ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं और इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार भी कर लिया है. ‘भूत बंगला’ जैसी मजेदार हॉरर कॉमेडी को देखने के बाद फैंस में एक्साइटमेंट है कि क्या इसका सीक्वल आएगा. सोशल मीडिया पर भी ‘भूत बंगला’ के दूसरे पार्ट की डिमांड कर रहे हैं. इसी बीच अब भूत बंगला के सीक्वल पर अहम अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाएगी.

Bhooth Bangla Sequel: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का दूसरा पार्ट आएगा? पता चल गया मेकर्स का प्लान
Bhooth Bangla Sequel: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का दूसरा पार्ट आएगा? पता चल गया मेकर्स का प्लान

15 साल बाद साथ आए और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ को सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, सब जगह पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस हॉरर कॉमेडी को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को मिल रही सक्सेस के बीच ‘भूत बंगला’ के सीक्वल पर ऐसी खबर सामने आई है, जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. खबर है कि एकता कपूर इसके सीक्वल के बारे में सोच रही हैं.

‘भूत बंगला’ का सीक्वल बनेगा?

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि प्रोड्यूसर एकता कपूर अभी से ‘भूत बंगला’ के सीक्वल पर काम करने के बारे में सोच रही हैं. एकता कपूर इस फिल्म को पूरी तरह से फ्रैंचाइजी में बदलने की भी प्लानिंग है यानी एकता कपूर ‘भूत बंगला’ को एक बड़ी हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी के तौर पर आगे बढ़ाना चाहती हैं. बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई और ऑडियंस के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद मेकर्स अब सोच रहे हैं कि अक्षय कुमार की इस फिल्म आगे बढ़ाया जाए.

एकता कपूर का क्या है प्लान?

17 अप्रैल को थिएटरों में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ को मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं. इंडिया टुडे की इसी रिपोर्ट में एकता कपूर के करीबी सोर्स के हवाले से बताया गया कि जिस तरह का प्यार और रिस्पॉन्स ‘भूत बंगला’ को परिवारों से मिला है, उसे देखते हुए मेकर्स डेफिनेटली इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं. ये एक रोमांचक जॉनर है और इसलिए इसका सीक्वल आने की पूरी-पूरी उम्मीद है. हालांकि, ये प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एकता कपूर की दिलचस्पी को देखते हुए, मेकर्स इस दुनिया में और भी कहानियों के साथ वापसी करना चाहती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply