Health

Cotton Clothes Washing: कॉटन के कपड़े का नहीं छूटेगा रंग, इस तरीके से करें वॉश, नोट कर लें ट्रिक

गर्मियों के मौसम में कॉटन के कपड़े पहनना हर किसी की पहली पसंद होता है. क्योंकि ये हल्के, आरामदायक और त्वचा के लिए बेहद सुरक्षित होते हैं. लेकिन जितना आसान इन्हें पहनना है, उतना ही मुश्किल इनकी सही देखभाल करना भी हो सकता है. खासकर जब बात रंगीन कॉटन कपड़ों की आती है, तो अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि कुछ ही वॉश के बाद उनका रंग फीका पड़ने लगता है या फिर धुलते समय रंग निकलकर दूसरे कपड़ों पर लग जाता है. ऐसे में महंगे और पसंदीदा कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं.

Cotton Clothes Washing: कॉटन के कपड़े का नहीं छूटेगा रंग, इस तरीके से करें वॉश, नोट कर लें ट्रिक
Cotton Clothes Washing: कॉटन के कपड़े का नहीं छूटेगा रंग, इस तरीके से करें वॉश, नोट कर लें ट्रिक

कई बार हम बिना सोचे-समझे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं या गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसकी वजह से कपड़ों का रंग जल्दी उड़ने लगता है. वहीं कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिनका रंग शुरू के कुछ वॉश में ज्यादा निकलता है, जिससे पूरे कपड़ों का लुक खराब हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको कॉटन के कपड़े धोने का एक आसान तरीका बता रहे हैं.

नमक के पानी में पहली बार भिगोना
अगर आप पहली बार अपने कॉटन के कपड़े को धोने जा रहे हैं तो उसे सीधे पानी में नहीं डालना चाहिए. इसके लिए आप पानी में थोड़ा सा नमक डालें और उसके बाद उस पानी में कपड़े को 20 से 30 मिनट के लिए भिगो कर रखें. ये ट्रिक अपनाने से कॉटन के कपड़े का रंग पक्का हो जाता है, जिससे वॉश करने के बाद रंग नहीं निकलता है. नमक के पानी में धोने के बाद आप इसे नॉर्मल पानी में धोकर सुखा सकते हैं.

ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल
वैसे तो आमतौर पर लोग कपड़ों को नॉर्मल पानी में ही धोते हैं. लेकिन कॉटन के कपड़े को आपको ठंडे पानी में वॉश करना चाहिए. वहीं इन्हें वॉश करने के लिए हार्श केमिकल वाले डिटर्जेंट के बजाए माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट में धोएं. सबसे जरूरी बात कॉटन के कपड़े को धोते समय इन्हें उल्टा रखा. इससे कपड़े की चमक नहीं जाती है, रंग फीका नहीं पड़ता है साथ ही फैब्रिक की क्वालिटी भी बनी रहती है.

धूप में सुखाने का सही तरीका
कॉटन के कपड़ों को सुखाने के लिए भी आपको सही तरीका मालूम होना चाहिए. दरअसल, कॉटन का फैब्रिक काफी हल्का होता है. ऐसे में तेज धूप में ये गल सकता है. इसलिए आपको हमेशा कॉटन कपड़े को उलटा करते हल्की धूप में ही सुखाना चाहिए. इससे सूरज की तेज किरणें सीधे कपड़े पर नहीं पड़तीं और उनका रंग लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply