MP Reel Stunt Accident: क्या रील वीडियो पर चंद लाइक्स और व्यूज आपकी जान से बढ़कर हैं? मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज से एक ऐसा दिल दहला देने वाला हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. दरअसल, सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक ने एक ही घर के तीन चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया.

चेहरे पर नकाब, मौत की रफ्तार
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर पीछे बैठा युवक हवा में कट्टा लहराकर धौंस जमा रहा था. बाइक चलाने वाले ने चेहरा ढंका हुआ था और वह मौत को दावत देते हुए लहराते हुए गाड़ियों को ओवरटेक कर रहा था.
पलक झपकते ही सब खत्म!
वहीं, इस पूरी स्टंटबाजी को पीछे वाली बाइक पर बैठे दोस्त मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहे थे. लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो अपने दोस्तों के आखिरी पलों को शूट कर रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह तेजी से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह घटना उन तमाम युवाओं के लिए एक सबक है, जो सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने के लिए अपनी और दूसरों की जान दांव पर लगा देते हैं. सड़क पर स्टंट न करें. हाईवे रील बनाने की जगह नहीं है. आपकी एक छोटी-सी गलती पूरे परिवार को जिंदगी भर का गम दे सकती है.
यहां देखिए वीडियो
Mauganj, Madhya Pradesh: Three youths riding a motorcycle without helmets, one holding a country-made pistol while their friends filmed from another bike, rammed into a stationary truck on NH-135. All three lost their life on the spot. pic.twitter.com/ddNjMlgcG4
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) April 19, 2026
Mauganj, Madhya Pradesh: Three youths riding a motorcycle without helmets, one holding a country-made pistol while their friends filmed from another bike, rammed into a stationary truck on NH-135. All three lost their life on the spot. 




