रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अब इस देश में चलेगा भारत का रुपया, ₹200 और ₹500 के नोट ले जाने की मिली मंजूरी​ | UP Husband Murder : जौनपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सुबह गोबर से की लिपाई; गले के एक निशान ने खोला पूरा राज​ | OTT Trends में क्यों छाई Vikrant Massey की Musafir Cafe? 8 Episodes में सिमटी Romantic Drama की दिलचस्प कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी​

Mathura News Update: यूपी के मथुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना हिंसक हो गया कि इस दौरान जमकर लाठीडंडें चले और पथराव हुआ। लाठीडंडों और पथराव के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में […]

Mathura News Update: यूपी के मथुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना हिंसक हो गया कि इस दौरान जमकर लाठीडंडें चले और पथराव हुआ। लाठीडंडों और पथराव के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और मृतक के परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।

Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी​
Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी​

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार यूपी के मथुरा में स्थित नब्बे घर निवासी नईम और उसके पड़ोसी कादिर के बीच काफी समय से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर नईम अपने बकाया रुपये मांगने के लिए कादिर के घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में लाठीडंडे चले और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों पक्षों के लोग फिर आमनेसामने आ गए और जमकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।

पथराव के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप करती तो घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

पूछताछ के दौरान जमकर हुआ हंगामा

वहीं पुलिस जब आरोपी पक्ष की कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगी तब महिलाओं और उनके परिजनों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं ने पुलिस वाहन को रास्ते में रोककर हंगामा किया और कार्रवाई पर सवाल उठाए। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालात को नियंत्रित किया।

सूचना मिलते ही भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY