Narottam Mishra Ticket Vivad: दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने पर दिल्ली पहुंचे मप्र के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दर्द छलका। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये तो तय हो गया कि अब मेरा कद बड़ा नहीं है।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में Narottam Mishra बोले ये तो तय हो गया कि अब मेरा कद बड़ा नहीं है#NarottamMishra #BJP #MPPolitics #DatiaByElection #PoliticalNews #BansalNews pic.twitter.com/Ci7sFLKdee
— Bansal News Official July 12, 2026
नरोत्तम मिश्रा बोले पार्टी बहुत ऊपर होती है
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि टिकट नहीं मिलने से पता चल गया कि कद बड़ा नहीं है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी बहुत ऊपर होती है। हमसे ज्यादा दूर तक देख सकती है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है उसको सिर माथे पर रखते हुए पार्टी का काम करना, संगठन का काम करना यही लक्ष्य है।