रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Ishan Kishan का धमाका, बाहरी चर्चाओं पर नहीं अपनी Role और Team Performance पर फोकस​ | Champat Rai: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बड़ा फैसला, अयोध्या में 4 महीने की चातुर्मास साधना शुरू​ | सिकंदर रजा ने सीरीज हारकर भी जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मुझे लगता है कि वह बहुत….​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

OTT Trends में क्यों छाई Vikrant Massey की Musafir Cafe? 8 Episodes में सिमटी Romantic Drama की दिलचस्प कहानी​

ओटीटी लवर्स को हमेशा कोई न कोई वेब सीरीज का इंतजार करते ही रहते हैं। अगर आप भी काफी समय से एक बेहतरीन कहानी देखना चाहते हैं, तो एक बार इस वेब सीरीज को जरुर देखें। वैसे इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुक भी थे और अब यह सीरीज स्ट्रीम हो चुकी है। 24 घंटे […]

ओटीटी लवर्स को हमेशा कोई न कोई वेब सीरीज का इंतजार करते ही रहते हैं। अगर आप भी काफी समय से एक बेहतरीन कहानी देखना चाहते हैं, तो एक बार इस वेब सीरीज को जरुर देखें। वैसे इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुक भी थे और अब यह सीरीज स्ट्रीम हो चुकी है। 24 घंटे के अंदर ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी है। 
बता दें कि, यह रोमांटिक सीरीज बेस्ट सेलर नॉवेल पर बेस्ड है। दरअसल, 10 साल पहले यह नॉवेल आई थी तो इसने घूम मचा दी थी। सीरीज की कहानी एक लव ट्रायंगल के आसपास घूमती है।
विक्रांत मैसी की लेटेस्ट सीरीज
दरअसल, इस सीरीज का नाम है मुसाफिर कैफे। बता दें कि, दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम से आई नॉवेल पर बेस्ड सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अहम किरदार निभा रही हैं। गौरतलब है कि जब से इस सीरीज की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से लोग इसे देखना के लिए बेताब थे। अब लंबे समय के बाद 24 जुलाई को यह सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज
सबसे दिलचस्प बात यही है कि सीरीज रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर छा चुकी है। इस समय यह 8 एपिसोड की सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इसने लॉक अप सीजन 2 सहित सभी ट्रेंडिंग सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर1 ट्रेंड कर रही है।
क्या है मुसाफिर कैफे की कहानी?
यह सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी चंदर के आसपास घूमती है जिसे पहले सुधा से इश्क हो जाता है और फिर ब्रेकअप के बाद उसे दोबारा प्रीति में प्यार मिलता है। इतना ही नहीं, प्रीति को डर रहता है कि, यदि सुधा, चंदर की जिंदगी में फिर से वापस आ गई तो क्या होगा और फिर एक रोज सुधा, चंदर के पास आती है। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY