Entertainment

‘धुरंधर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा, अप्रैल के बाद मई में भी नहीं दिखेगा कोई सुपरस्टार, आ रहीं ये 4 फिल्में

Film Releasing In May: सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद कई फिल्मों की रिलीज डेट टली. इस फिल्म ने 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया. अप्रैल के महीने में अब तक सबसे बड़ी रिलीज फिल्म अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ही है. इसके अलावा दो और छोटी फिल्में भी हैं, जिनमें से एक रिलीज हो चुकी है और एक रिलीज होने वाली है. यानी अप्रैल का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं रहा. कुछ ऐसा ही माहौल मई में भी रहने वाला है.

‘धुरंधर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा, अप्रैल के बाद मई में भी नहीं दिखेगा कोई सुपरस्टार, आ रहीं ये 4 फिल्में
‘धुरंधर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा, अप्रैल के बाद मई में भी नहीं दिखेगा कोई सुपरस्टार, आ रहीं ये 4 फिल्में

मई के महीने में भी बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा होने वाला है. सिर्फ चार फिल्में रिलीज होने के लिए तय हैं. उनमें से किसी भी फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है. उन चार फिल्मों की बात करने से पहले ‘भूत बंगला’ के अलावा अप्रैल की बाकी दोनों फिल्मों की बात करते हैं. पहली फिल्म है मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की ‘डकैत’, जो 10 अप्रैल को रिलीज हुई. दूसरा नाम है ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का, जिसमें अविनाश तिवारी और मेधा राणा लीड रोल में हैं. ये फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी. चलिए अब आते हैं मई की फिल्में पर.

मई में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं?

राजा शिवाजी

सबसे पहला नाम है रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का. ये फिल्म 1 मई को मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज होने जा रही हैं. सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं.

आखिरी सवाल

‘धुरंधर 2’ में एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाने वाले संजय दत्त अब एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ये फिल्म RSS पर बेस्ड है. अभिजीत मोहन के डायरेक्शन में बनी ये पिक्चर 8 मई को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है.

पति पत्नी और वो दो

साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल ‘पति पत्नी और वो दो’ भी मई के महीने में ही रिलीज होने वाली है. रिलीज डेट है 15 मई. हालांकि, इस बार कार्तिक की जगह आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. उनके साथ रकुलप्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी इस फिल्म में हैं.

चांद मेरा दिल

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज होने जा रही है. ये एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसका डायरेक्शन विवेक सोनी ने किया है. ये फिल्म करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है.

सनी देओल की फिल्म पोस्टपोन

इन चारों के अलावा एक बड़ा सुपरस्टार अपनी फिल्म लेकर आ रहा था, लेकिन अब चर्चा शुरू हो गई है कि उसकी फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है. वो फिल्म है सनी देओल की ‘गबरू’. 8 मई को फिल्म रिलीज होने के लिए तय थी. पर एक रिपोर्ट की मानें तो अब ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है. अभी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में अगर ‘गबरू’ मई में रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर बहार आ सकती है, नहीं तो सन्नाटा ही रहेगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply