Entertainment

Atlee Second Child: ‘राका’ टीम में डबल सेलिब्रेशन… इधर दीपिका प्रेग्नेंट, उधर डायरेक्टर के घर नन्ही परी ने दी दस्तक

Atlee Second Child: बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की डबल डोज देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर देकर फैंस को सरप्राइज दिया, वहीं फिल्म ‘राका’ के डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में जश्न का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि दीपिका की गुड न्यूज के ठीक बाद एटली ने भी अपनी फैमिली में नए मेहमान के आने की जानकारी साझा की.

Atlee Second Child: ‘राका’ टीम में डबल सेलिब्रेशन… इधर दीपिका प्रेग्नेंट, उधर डायरेक्टर के घर नन्ही परी ने दी दस्तक
Atlee Second Child: ‘राका’ टीम में डबल सेलिब्रेशन… इधर दीपिका प्रेग्नेंट, उधर डायरेक्टर के घर नन्ही परी ने दी दस्तक

डायरेक्टर और प्रिया पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं और अब बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया है. कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारे अंदाज में इस खुशखबरी को शेयर किया. पोस्ट में उनके बेटे मीर को ‘बिग ब्रदर’ बताते हुए बेबी सिस्टर के आने की जानकारी दी गई. जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं.

दीपिका ने भी दी है खुशखबरी

एटली ने ‘फीलिंग ब्लेस्ड’ लिखते हुए इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. दिलचस्प बात ये है कि ये खुशखबरी ऐसे समय आई है जब एटली अपनी मेगा बजट फिल्म ‘राका’ को लेकर भी चर्चा में हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Atlee Kumar (@atlee47)

इस फिल्म में और अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं और इसे बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है. दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद अब डायरेक्टर के घर बेटी का जन्म होना, इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए डबल सेलिब्रेशन जैसा बन गया है.

2014 में की है शादी

बताया जा रहा है कि एटली और प्रिया ने जनवरी में ही दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी, जिसके बाद से फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे. अब बेटी के जन्म के साथ उनकी फैमिली में खुशियों का माहौल है. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स और फैंस ने कपल को बधाई दी और नन्ही परी के लिए शुभकामनाएं भेजीं. साल 2014 में एटली और प्रिया शादी के बंधन में बंधे थे, बाद में साल 2023 में उन्होंने पहले बेट का वेलकम किया, जिसका नाम मीर है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply