Nooran Sisters Father Health Update: पंजाब के जालंधर से सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता की तबीयत खराब हो गई है और वे अस्पताल में काफी समय से भर्ती हैं. इससे पहले भी उन्हें स्टंट डलवाने के चलते भर्ती करवाया गया था. ज्योति नूरां के हसबेंड उस्मान ने बताया था कि तबीयत ठीक ना होने से पिता अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं अब पिता की हालत खराब होने के कारण रितु मीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें रितु मीर द्वारा पिता के इलाज के लिए मदद की मांग की गई है और क्यूआर कोड भी पोस्ट किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नूरां सिस्टर्स के पिता अस्पताल में भर्ती है और उनकी हार्ट बीट और पल्स को भी दिखाया गया है.

वहीं शेयर किया गया क्यूआर कोड साहिल नाम के व्यक्ति का है. इसी के साथ एक अन्य वीडियों में बेटी ने कहा है कि उनके पिता और माता ने काफी मेहनत की है. उनके पिता ने कभी किसी का दुख नहीं देखा, उनके पिता खुद लोगों की मदद करने वाले हैं. बेटी ने कहा कि नूरां सिस्टर्स का आज जो भी नाम है वो सिर्फ नाम मां-बाप की बदौलत है. वह खुद लोगों की मदद करने वाले हैं, वो किसी को कुछ देने वाले कौन होते हैं. अल्लाह सभी को देने वाला है.
View this post on Instagram
आज वो मजबूर हैं…
नूरा सिस्टर ने आगे कहा कि- आज वह खुद मजबूर हैं और उन्हें लोगों की जरूरत है. मजबूर होकर वह लोगों से मदद मांग रहे हैं. इस दुनिया से सभी को एक ना एक दिन जाना है. किसी को यहां पर नहीं रहना, लेकिन उस चीज का कोई फायदा नहीं, बाद में मरने के बाद तस्वीरों को देखना और रोना उसका कोई फायदा नहीं है. आगे कहा कि अगर हालचाल पूछना है तो वह जिंदा होने पर पूछें क्योंकि किसी के चले जाने के बाद कोई फायदा नहीं है. जिंदगी होने पर उनकी सेवा करें. रितु ने कहा कि पिता के साथ उनकी मां ने भी काफी संघर्ष किया है. ऐसे में अभी तक नूरा सिस्टर्स का कोई बयान सामने नहीं है.
–
तीन पीढ़ियों ने संगीत को दी सेवा
नूरां सिस्टर्स की बात करें तो उनके पिता उस्ताद गुलशन मीर अपने समय के बड़े फनकार रहे हैं और सुफी संगीत से उनका गहरा नाता रहा है. नूरां सिस्टर्स की दादी मां और गुलशन मीर की मां स्वर्ण नूरा थीं जो अपने जमाने की बड़ी सूफी सिंगर मानी जाती हैं. नूरां सिस्टर्स की बात करें तो इसमें तीन बहनें सुल्ताना नूरां, ज्योति नूरां और रितु नूरां का नाम शामिल है. वे पंजाब स्थित जलंधर की रहने वाली हैं. 2010 से ही दोनों बहनें संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं और फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. साल 2015 में यार गरीबां दा रिलीज हुआ था. दोनों दंगल, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, गुंजन सक्सेना, करीब करीब सिंगल, मिर्जया, हाइवे और दम लगाके हाइशा नाम की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
इनपुट- दाविंदर कुमार
(@mangi_khan786)




