इन दिनों थिएटर में कई फिल्में लगी हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई हो रही है. हाल ही में ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई, जिसे फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. वही ‘धुरंधर 2’ को फैंस ने खूब प्यार दिया. आइए नजर डालते हैं शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

भूत बंगला
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले शनिवार को 19 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 29 परसेंट की ऑक्यूपेंस मिली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ने टोटल 35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. इस फिल्म में तबु, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं.
धुरंधर 2
फिल्म ने पांचवें शनिवार को 4.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 25.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन 1,110.47 करोड़ हो गया है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में है. फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
डकैत
फिल्म ने दूसरे शनिवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 22 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म की कमाई अब 2 करोड़ से कम हो गई है. डकैत ने टोटल 30.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष लीड रोल में हैं. वहीं अनुराग कश्यप भी फिल्म में नजर आए.





