Viral

इटली में गुरुद्वारे से निकलते समय 2 भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या

इटली में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय 2 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई है। यह घटना इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में वैसाखी उत्सव के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे से निकलते समय दो भारतीय पुरुषों को गोली मारकर हमलावर भाग गया।

इटली में गुरुद्वारे से निकलते समय 2 भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या
इटली में गुरुद्वारे से निकलते समय 2 भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या

इटली की स्थानीय मीडिया ने रविवार को बताया कि यह हमला शुक्रवार को आधी रात से कुछ मिनट पहले हुआ। ला सिसिलिया अखबार के अनुसार, यह घटना शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने वाले चौक पर हुई। मृतकों की पहचान कोवो निवासी रगिंदर सिंह (48 वर्ष) और अग्नाडेल्लो में रहने वाले गुरमीत सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार हमलावर पुरुषों के पास आया, उन पर गोली चलाई और फिर कार में भाग गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार अचानक झगड़े के बाद खूनखराबे में बदलने की संभावना को खारिज कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ता “ठंडे दिमाग से प्लान की गई हत्या” की परिकल्पना पर काम कर रहे हैं। घटना स्थल से लगभग दस खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। एक गवाह ने रिपोर्टरों को बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी “एक भारतीय” था, जो उसी गुरुद्वारे में आया-जाया करता था।गवाह के अनुसार, गोली की एक चपेट में तीसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। इस घटना के अगले दिन यानी शनिवार को पास ही में स्थानीय संस्थानों के साथ वैसाखी का आधिकारिक उत्सव आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply