Poverty vs Choice : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सड़क किनारे भीख मांगने वाली कुछ महिलाओं और एक कार में बैठी महिला के बीच बातचीत दिखाई देती है।

वीडियो ने लोगों के बीच यह बहस छेड़ दी है कि भीख मांगना मजबूरी है या फिर यह एक आदत बन चुकी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर सड़क किनारे लोगों से पैसे मांग रही हैं।
A woman confronts begging Ladies on the roadside, offers one a ₹5,000/month job. They refuse & continue begging. Choice or desperate circumstances”https://t.co/aYVZGAQtqr”>pic.twitter.com/aYVZGAQtqr
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 16, 2026
बच्चे को गोद में लेकर भीख मांगती महिला का वीडियो वायरल
वीडियो में कार में बैठी महिला उन महिलाओं को समझाने की कोशिश करती है कि वे भीख मांगने के बजाय कोई काम करें। वह कहती है कि वे सभी जवान हैं और मेहनत करके अपनी जिंदगी बेहतर बना सकती हैं।
इसी दौरान वह उन्हें झाड़ू-पोछा और बर्तन धोने जैसे काम के बदले 5000 रुपये महीने देने का ऑफर भी देती है। हालांकि, महिलाएं काम करने के सवाल पर स्पष्ट जवाब नहीं देतीं और बार-बार पैसे मांगती रहती हैं। बातचीत के दौरान वे हंसती नजर आती हैं और काम करने की बात को टालती रहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों को मुफ्त में पैसे लेने की आदत हो गई है
में आगे देखा जाता है कि बार-बार पूछने पर महिलाएं कहती हैं कि वे काम करेंगी, लेकिन बाद में इसे टाल देती हैं। इस पर महिला नाराज हो जाती है और कहती है कि लोगों को मुफ्त में पैसे लेने की आदत हो गई है।
अंत में वह उन्हें 100 रुपये देकर बच्चों को लेकर वहां से जाने के लिए कहती है। यह वीडियो अब पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं- कुछ इसे मजबूरी बता रहे हैं तो कुछ इसे मानसिकता का मुद्दा मान रहे हैं।





