Saturday, April 18, 2026
Entertainment

21 की उम्र में मिस यूनिवर्स, सलमान के दोस्त की फिल्म से डेब्यू, अब इस पंजाबी एक्ट्रेस को मिला बड़ा ऑफर

Vicky Kaushal Mahavatar: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में अच्छी खासी पहचान बना ली है. एक नाम हरनाज कौर संधू का भी है. साल 2021 में सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया था. वो मिस यूनिवर्स बनने वाली तीसरी भारतीय बन गई थीं. उसके बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी काम किया. साल 2025 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसे सलमान खान के दोस्त और बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. अब ऐसी खबर है कि हरनाज एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बना सकती हैं.

21 की उम्र में मिस यूनिवर्स, सलमान के दोस्त की फिल्म से डेब्यू, अब इस पंजाबी एक्ट्रेस को मिला बड़ा ऑफर
21 की उम्र में मिस यूनिवर्स, सलमान के दोस्त की फिल्म से डेब्यू, अब इस पंजाबी एक्ट्रेस को मिला बड़ा ऑफर

वो फिल्म है की ‘महावतार’, जिसे ‘स्त्री 2’ के डायरेक्टर अमर कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का ऐलान साल 2024 में हुआ था. विकी कौशल का नाम तो सामने आ गया था, लेकिन एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ था. पर अब ऐसी खबर है कि इस फिल्म के लिए हरनाज कौर संधू के साथ बातचीत हो रही है.

हरनाज कास्ट करना चाहते हैं मेकर्स

न्यूज18 की एक रिपोर्ट में इस बारे में कहा कि गया मेकर्स इस फिल्म में एक नई जोड़ी बनाना चाहते हैं. इसलिए वो फीमेल लीड के लिए किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं. और मेकर्स हरनाज के साथ इस फिल्म के लिए बात कर रहे हैं. अगर सबकुछ फाइनल हो जाता है तो हरनाज इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं.

‘महावतार’ एक बड़ी फिल्म और इसमें विकी कौशल भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम के रोल में नजर आने वाले हैं. बीच में ऐसी भी चर्चा हुई थी कि दीपिका पादुकोण या फिर श्रद्धा कपूर को इस फिल्म के लिए साइन किया जा सकता है, लेकिन बाद में फिर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई. अब मेकर्स ने हरनाज कौर संधू से बातचीत शुरू कर दी है.

कब तक रिलीज हो सकती है ‘महावतार’

जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था तो उस समय ऐसा बताया गया था कि क्रिसमस 2026 पर ये फिल्म रिलीज होगी. हालांकि, फिर रिपोर्ट के हवाले से खबर आती है कि अब ये फिल्म 2027 में आएगी. वहीं अभी तक एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है. ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स अगले साल ही इस फिल्म को लाने का प्लान कर रहे हों.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply