Arjun Rampal Next Film: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के आगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड पानी-पानी हो गए. जहां दिसंबर में पार्ट 1 का भौकाल देखने को मिला, तो अब दूसरी फिल्म ने गर्दा उड़ाया हुआ है. यह सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके दो पार्ट्स ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप लिए. जहां पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल को कम स्क्रीन टाइम मिला था, तो दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह ने उनसे ही असली टक्कर ली. जी हां, एक्टर ने फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. पर अब उस फिल्म के बाद और भी बड़ी तैयारी कर ली है. जी हां, उनकी Amazon MX Player की सीरीज ‘बिलिनेयर’ का ऐलान हो चुका है. जिस पर अब एक बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है.

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल मिलकर की सीरीज ‘बिलिनेयर’ को डायरेक्ट करेंगे. साथ ही अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक बहुत बड़े बिज़नेसमैन का किरदार निभाएंगे, जो UB Group के पूर्व बॉस विजय माल्या के किरदार पर बेस्ड बताया जा रहा है.
अर्जुन रामपाल के नए प्रोजेक्ट पर क्या अपडेट?
हाल ही में जानकारी मिली कि यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसे अर्जुन रामपाल ने धुरंधर की सफलता के बाद साइन किया है. स्क्रिप्ट सुनते ही उन्होंने तुरंत हां कह दिया था. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, एक्टर का किरदार अलग-अलग लोगों से प्रेरित है. लेकिन यह काल्पनिक ड्रामा असल में बड़े बिजनेसमैन विजय माल्या की जिंदगी पर ही बेस्ड होगा. अर्जुन के किरदार का नाम किसी असल जिंदगी के शख्स के नाम पर नहीं रखा गया. लेकिन शो देखने के बाद लोग खुद ही सारी कड़ियां जोड़ सकेंगे. इस रोल के लिए अर्जुन रामपाल को अपना अंदाज भी पूरी तरह बदलना होगा, जानकारी मिली कि एक्टर अपना वजन बढ़ाएंगे और दाढ़ी भी रखेंगे. साथ ही मेकर्स उन्हें एक बेहद शानदार और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं.
अर्जुन रामपाल अपने प्रोजेक्ट Billionaire से पहली बार हंसल मेहता के साथ कोलैबोरेट करने जा रहे हैं. वहीं, यह पहली बार है जब दो डायरेक्टर्स एक साथ काम कर रहे होंगे. कहा जा रहा है कि अर्जुन रामपाल मई से अपनी तैयारी शुरू करेंगे. वहीं, अगस्त में डायरेक्टर के ‘एक्शन’ कहने से पहले वो इस पर तीन महीने लगाएंगे. दरअसल इस किरदार के कई पहलू हैं. वह अपनी जरूरतों के हिसाब से बिजनेस के नियम बदल देता है. आखिरकार, इसी वजह से उसका पतन हो जाता है. अर्जुन को कई वर्कशॉप्स में हिस्सा भी लेना होगा.




