आज का दौर बदल चुका है, और दुनिया के अलग-अलग कोनों से लोग अब भारत को नए नजरिए से देख रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला ने भारत और लंदन के अपने अनुभवों की तुलना की है. इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान खींचा है और भारत को लेकर बनी धारणाओं पर सवाल भी खड़े किए हैं.

यह वीडियो डिस्कवर विद एम्मा नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें एम्मा नाम की एक विदेशी महिला अपने एक्सपीरियंस इंडिया को लेकर शेयर किएय वीडियो में वह बताती हैं कि जब वह भारत के अलग-अलग हिस्सों जैसे केरल, गुवाहाटी और मेघालय के बाजारों में घूम रही थीं, तब उन्हें बिल्कुल भी इनसिक्योरिटी महसूस नहीं हुई. भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वह अपने फोन को हाथ में लेकर आराम से चलती रहीं, बिना इस चिंता के कि कोई उसे छीन सकता है.
क्या कहा इंडिया को लेकर?
एम्मा के मुताबिक, भारत में लोगों का व्यवहार बेहद दोस्ताना और अपनापन भरा है. उन्होंने महसूस किया कि यहां के लोग न केवल मददगार हैं बल्कि माहौल भी भरोसा जगाने वाला है. उन्हें अपने बैग या सामान को बार-बार जांचने की जरूरत महसूस नहीं हुई. उन्होंने कहा कि भारत आने से पहले उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई नकारात्मक बातें सुनी थीं, जिससे उनके मन में थोड़ी घबराहट थी. लेकिन जब उन्होंने खुद यहां समय बिताया, तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई. उनके अनुसार, भारत में एक अलग ही तरह की शांति और सुकून महसूस होता है.
वीडियो के दूसरे हिस्से में एम्मा लंदन में नजर आती हैं, जहां उनका अनुभव बिल्कुल अलग था. वहां पहुंचते ही उनका व्यवहार बदल जाता है. वह सड़कों पर चलते समय बार-बार अपना पर्स टटोलती दिखती हैं और फोन को मजबूती से पकड़कर चलती हैं. उनके चेहरे और हावभाव से साफ झलकता है कि वह वहां खुद को उतना सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं.
एम्मा बताती हैं कि लंदन में पब्लिक प्लेस पर चलते समय या बस और ट्रेन में सफर करते वक्त उन्हें लगातार सतर्क रहना पड़ता है. हर अजनबी पर शक की नजर से देखना उनकी मजबूरी बन जाती है. वहां मोबाइल चोरी की घटनाओं का डर इतना अधिक है कि इंसान पूरी तरह निश्चिंत होकर कहीं भी घूम नहीं सकता. यह अनुभव उनके लिए भारत के मुकाबले बिल्कुल उलट रहा.
अपने इस वीडियो के जरिए एम्मा ने उन सभी लोगों को जवाब देने की कोशिश की है, जो भारत को लेकर नकारात्मक धारणा रखते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कई बार जिन जगहों के बारे में हमें डराया जाता है, असल में वही जगहें सबसे ज्यादा सुकून देने वाली साबित होती हैं. उनका मानना है कि किसी भी देश या जगह के बारे में राय बनाने से पहले उसे खुद अनुभव करना जरूरी है.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें

UGC | BANGKOK
| Backpacking South East Asia
(@discoverwithemma_) द्वारा साझा की गई पोस्ट




