Viral

OMG! बेटे का ऑफर लेटर पढ़ इमोशनल हुए पिता, आंखों में दिखी संघर्षों की लंबी कहानी

पिता को अक्सर परिवार की मजबूत ढाल माना जाता है. वे हर परिस्थिति में खुद को सख्त बनाए रखते हैं और जिम्मेदारियों का भार चुपचाप उठाते रहते हैं. बाहर की दुनिया के सामने वे कभी अपनी कमजोरी जाहिर नहीं करते, लेकिन जब वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद उनके बच्चों के सपने सच होने लगते हैं, तब उनके भीतर छिपी भावनाएं खुद-ब-खुद बाहर आ जाती हैं. ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला पल इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रहा है.

OMG! बेटे का ऑफर लेटर पढ़ इमोशनल हुए पिता, आंखों में दिखी संघर्षों की लंबी कहानी
OMG! बेटे का ऑफर लेटर पढ़ इमोशनल हुए पिता, आंखों में दिखी संघर्षों की लंबी कहानी

ये कहानी शैलेंद्र नाम के एक युवक की है, जो टेक, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा एक इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता अपने बेटे का जॉब ऑफर लेटर पढ़ते हुए भावुक हो जाते हैं. ये कोई साधारण नौकरी नहीं थी, बल्कि शैलेंद्र के लंबे संघर्ष और मेहनत का नतीजा थी. उन्हें अमेजन जैसी बड़ी कंपनी में SDE-2 के पोस्ट पर नौकरी मिली है.

एकसाथ आंखों में आए तीनों भाव

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पिता अपने बेटे का ऑफर लेटर पढ़ना शुरू करते हैं, उनकी आंखें नम हो जाती हैं. उनकी आंखों में खुशी, गर्व और राहत तीनों भाव एक साथ दिखाई देते हैं. ये सिर्फ एक पिता का रिएक्शन नहीं है बल्कि उन तमाम त्यागों और उम्मीदों की एक छाया है, जो उसने अपने बेटे भविष्य के लिए संजोए थे.

शैलेंद्र ने अपने पोस्ट में बताया कि वे अपने परिवार के पहले इंजीनियर हैं. उनका बचपन आसान नहीं रहा. वे एक किसान परिवार से आते हैं, जहां आर्थिक संसाधन सीमित थे और अच्छी शिक्षा के अवसर भी बहुत कम थे. इसके बावजूद उनके पिता ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए कई तरह की नौकरियां कीं और हर संभव प्रयास किया ताकि शैलेंद्र अपने सपनों को पूरा कर सकें.

इस पूरी यात्रा में संघर्ष, धैर्य और मेहनत की लंबी कहानी छिपी हुई है. शैलेंद्र ने अपने कैप्शन में लिखा कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न रहे हों. यही वजह है कि आज जब उन्हें यह बड़ी सफलता मिली, तो यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे परिवार की जीत बन गई.

इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए शैलेंद्र ने अपने पिता को यह खबर पहले से नहीं दी. वे बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे और सीधे अपने पिता के पास जाकर उन्हें ऑफर लेटर सौंपा. यह पल उनके पिता के लिए पूरी तरह से सरप्राइज था. जैसे ही उन्होंने यह खुशखबरी जानी, उनकी भावनाएं काबू में नहीं रह सकीं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ये कहानी हमें यह सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, अगर हौसला और परिवार का साथ हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. साथ ही यह भी कि माता-पिता का योगदान हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण होता है, जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply