Viral

लिवर पर क्यों जमने लगता है फैट? डॉक्टर बता रहे हैं Fatty Liver को ठीक करने का सबसे तेज़ तरीका

लिवर पर फैट जमना आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा वसा जमा होने लगती है। पीएसआरआई अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार जीआई सर्जन डॉ. भूषण भोले,  बता रहे हैं कि आखिर लिवर में फैट किन वजहों से जमता है? और इसे ठीक करने का सबसे बेहतरीन तरीका क्या है?

लिवर पर क्यों जमने लगता है फैट? डॉक्टर बता रहे हैं Fatty Liver को ठीक करने का सबसे तेज़ तरीका
लिवर पर क्यों जमने लगता है फैट? डॉक्टर बता रहे हैं Fatty Liver को ठीक करने का सबसे तेज़ तरीका

फैटी लिवर की वजह?

फैटी लिवरके  पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली है। ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड खाना, मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, शराब का सेवन, और शारीरिक गतिविधि की कमी इस समस्या को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके अलावा मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल भी फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ाते हैं।

कैसे ठीक होगा फैटी लिवर?

फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज़ और असरदार तरीका दवाइयों से ज्यादा जीवनशैली में बदलाव है। 

  • संतुलित डाइट: सबसे पहले अपने खानपान को संतुलित करना बेहद जरूरी है। हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार लेने से लिवर पर दबाव कम होता है। वहीं, चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहिए। 

  • एक्सरसाइज़ करना रोजाना: रोजाना कम से कम 30 से 40 मिनट तक व्यायाम करना, जैसे तेज़ चलना, योग या साइकलिंग, लिवर में जमा फैट को तेजी से घटाने में मदद करता है।

  • वजन करें कम: वजन कम करना भी फैटी लिवर को सुधारने का एक अहम कदम है। केवल 5 से 10 प्रतिशत वजन कम करने से ही लिवर की स्थिति में काफी सुधार देखा जा सकता है। 

  • शराब से बनाएं दूरी:  शराब से पूरी तरह दूरी बनाना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है, क्योंकि ये दोनों लिवर के स्वास्थ्य को सीधे प्रभावित करते हैं।

समय रहते अगर इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो फैटी लिवर पूरी तरह ठीक हो सकता है। नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर न केवल लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply