Viral

विदेशी मां ने बताए भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे, वीडियो ने जीता दिल

Foreign Mom Raising Kids in India : भारत की संस्कृति, यहां के लोग और माहौल अक्सर विदेशियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसा ही अनुभव Kelsey Brown का भी रहा, जो भारत आईं और फिर यहीं बस गईं। अब वह अपने चार बच्चों की परवरिश भारत में ही कर रही हैं।

विदेशी मां ने बताए भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे, वीडियो ने जीता दिल
विदेशी मां ने बताए भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे, वीडियो ने जीता दिल

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि भारत में बच्चों को पालना उनके लिए कितना खास और फायदेमंद अनुभव रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kelsey Brown |🇮🇳 (@essentiallydesi)

विदेशी महिला ने गिनाए भारत में रहने के फायदे

केल्सी ब्राउन के अनुसार, भारत में मिलने वाला प्यार और अपनापन सबसे बड़ा फायदा है। उन्होंने बताया कि यहां के लोग न सिर्फ उनका, बल्कि उनके बच्चों का भी दिल से स्वागत करते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने प्राकृतिक इलाज और वेलनेस को भी अहम कारण बताया। उनका कहना है कि भारत में पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है, जो बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। इसी कारण वह खुद एक इंटरनेशनल वेलनेस कम्यूनिटी भी चला रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने कमेंट कर महिला की बात सहमती जताई

केल्सी ने आगे बताया कि भारत में घरेलू मदद यानी ‘मेड’ की उपलब्धता भी उनके लिए बड़ी सहूलियत है, जिससे वह अपने काम और बच्चों की देखभाल को बेहतर तरीके से संतुलित कर पाती हैं। साथ ही, उनके बच्चे यहां नई भाषा और संस्कृति भी सीख रहे हैं।

उन्होंने को भी बच्चों के लिए बेहतर बताया और कहा कि यहां का भोजन अपेक्षाकृत कम प्रोसेस्ड और अधिक प्राकृतिक होता है। केल्सी के अनुसार, उनकी बेटी का जन्म भी भारत में हुआ है, जिससे इस देश से उनका रिश्ता और गहरा हो गया है। इस पर यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई लोग मान रहे हैं कि हम भारतीय खुद इन खूबियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply