कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज यानी 16 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल के लिए अपनी बात संसद में रखी. इस दौरान उनकी कोरा बनारसी साड़ी लुक ने भी ध्यान खींचा. वैसे प्रियंका अपने साड़ी लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. ये रहे उनके बेस्ट साड़ी लुक्स…

प्रियंका गांधी वाड्रा अक्सर अपने सादगी भरे फैशन सेंस से भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनके पहनावे में हमेशा ट्रेडिशनल टच नजर आता है. संसद से लेकर रैली तक प्रियंका गांधी की आउटफिट का फैब्रिक हैंडलूम, कॉटन और बनारसी अंदाज को दर्शाता है. उनके इन सादगी भरे लुक्स में भारती की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक नजर आती है.
प्रियंका गांधी ज्यादातर हैंडलूम की कॉटन फैब्रिक वाली साड़ियां पहनती हैं. इसमें वो सादगी में भी एलिगेंट नजर आती हैं. संसद जैसी सीरियस जगह पर भी उनका ये इंडियन पहनावा प्रोफेशनल अपील देता है.
प्रियंका वाड्रा के साड़ियों के कलेक्शन में खादी भी शामिल है. जब भी वो खादी साड़ी में दिखती हैं तो इससे न सिर्फ हैंडलूम को बढ़ावा मिलता है बल्कि वे महिलाओं को लोकल फैब्रिक पहनने के प्रति भी प्रेरित करती हैं. भारतीय पहनावे को कैरी करते हुए सादगी में भी लाइमलाइट लूटना अपने आप में शानदार है.
प्रियंका के साड़ी कलेक्शन में ऐसी इंडियन आउटफिट्स भी हैं जिनमें कलर-ब्लॉक पैटर्न भी शामिल है. इन साड़ियों में एक नहीं बल्कि तीन शेड्स का ब्यूटीफुल जोड़ नजर आता है. इस तरह का ट्रेंड वर्किंग वुमन के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है.
उनके कई लुक्स ऐसे हैं जिनमें सिंगल टोन की साड़ियां भी नजर आती हैं. इनमें कोई भी भारी प्रिंट नहीं होता. ये सिंपल होने के बावजूद अट्रैक्टिव लगता है. उनके छोटे बाल और बिना किसी एक्सेसरी से एलिगेंट नजर आना काबिले तारीफ है.





