Thursday, April 16, 2026
Sports

‘मैं 100 प्रतिशत फिट नहीं’ RCB के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने अपनी फिटनेस पर दिया डराने वाला अपडेट

Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात आरसीबी (RCB) की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम से हुआ. RCB की टीम ने LSG की टीम को शिकस्त देकर 2 अंक अपने नाम किया. इस जीत में विराट कोहली (Virat Kohli) की अहम भूमिका रही. विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेलकर RCB की टीम को रनचेज में सबसे आगे रखा.

‘मैं 100 प्रतिशत फिट नहीं’ RCB के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने अपनी फिटनेस पर दिया डराने वाला अपडेट
‘मैं 100 प्रतिशत फिट नहीं’ RCB के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने अपनी फिटनेस पर दिया डराने वाला अपडेट

हालांकि RCB की जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी चोट पर कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद फैंस में मायूसी आ गई है. विराट कोहली पिछले 2 मैचों से फील्डिंग करने नही आ रहे हैं, पिछले मैच में उन्होंने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर हिस्सा लिया था.

Virat Kohli ने अपनी चोट पर कही ये बात

विराट कोहली (Virat Kohli) ने LSG के खिलाफ फील्डिंग नही की, लेकिन जब रन चेज का समय आया तो विराट कोहली आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे. अब उन्होंने अपने फील्डिंग न करने की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि

“ये मैच पिछले मैच से बेहतर लगा. मैं अभी पूरी तरह फिट नहीं हूं. पिछले मैच में मेरे घुटने में थोड़ी दिक्कत थी और पिछले कुछ दिनों से मैं थोड़ा बीमार भी था. इसलिए मैं बस अपनी अच्छी फॉर्म में वापस आने की कोशिश कर रहा हूं. आज मुझे अच्छी शुरुआत मिली, इसलिए मैं अपने खेलने के तरीके से खुश हूं. हालांकि, मैं चाहता था कि मैं अंत तक खेलता और मैच खत्म करता, लेकिन पिच धीमी हो गई थी, इसलिए खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया.”

विराट कोहली ने पिच को लेकर कही ये बात

“पिच सामान्य से ज्यादा धीमी थी. उस पर घास भी कम थी और गर्मी की वजह से वह सूखी हो गई थी. इसलिए हमारी योजना थी कि शुरुआत में ही मैच पर पकड़ बना लें. पावरप्ले में अच्छा खेलना जरूरी था, और मुझे खुशी है कि मैं टीम को अच्छी शुरुआत दे सका.”

वहीं RCB के कप्तान रजत पाटीदार के बारे में बात करते हुए किंग कोहली ने कहा कि

“हमारी टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका तय है. रजत बहुत अच्छे से समझते हैं कि कब और कैसे खेलना है. वह गेंदबाज़ों पर दबाव बनाना जानते हैं. टीम मैनेजमेंट ने हमें खुलकर खेलने की आज़ादी दी है, इसलिए हम अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पा रहे हैं.”

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply