Rasik Salam vs Josh Hazlewood: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात आरसीबी (RCB) की टीम का सामना एलएसजी (LSG) की टीम से हुआ. आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले गेंदबाजी करने उतरी आरसीबी ने आसानी से एलएसजी की टीम के बल्लेबाजी क्रम को तोड़ कर रख दिया. आरसीबी के लिए जोस हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने 4 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट झटका.

वहीं रसिक सलाम (Rasik Salam) ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जोस हेजलवुड को दिया गया. इसे लेकर काफी बवाल हुआ, लेकिन अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है.
इस वजह से Rasik Salam की जगह जोस हेजलवुड को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
रसिक सलाम (Rasik Salam) ने आरसीबी के लिए 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटका, इस दौरान रसिक सलाम ने एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी और आवेश खान को अपना शिकार बनाया. वहीं हेजलवुड ने 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन खर्च किया और निकोलस पूरन को पवेलियन की राह दिखाई.
जोस हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच देने की असली वजह पॉवरप्ले में उनकी किफायती गेंदबाजी रही. हेजलवुड ने पहले 3 ओवरों में सिर्फ 9 रन खर्च किया था और लखनऊ सुपर जायंटस की टीम इसी वजह से शुरुआती 6 ओवरों में सिर्फ 35 रन ही बना सकी और इस दौरान उन्होंने 1 विकेट भी गंवाया. इसी वजह से आरसीबी की जीत के बाद रसिक सलाम की जगह जोस हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.
Why was Rasikh Salam not the POTM in #RCBvLSG game? Not fair on the kid…
— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 15, 2026
आकाश चोपड़ा के ट्वीट से खड़ा हुआ विवाद
मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है. आकाश ने लिखा कि
“आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया. यह बच्चे के साथ अन्याय है.”
दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख (Rasikh Salam Dar) जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा.





