Thursday, April 16, 2026
Sports

Nicholas Pooran ने बताया क्यों लगातार हार रही LSG, ऋषभ पंत की चोट पर कही ये बात

Nicholas Pooran: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक 5 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. कल रात एलएसजी का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ, जहां आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की.

Nicholas Pooran ने बताया क्यों लगातार हार रही LSG, ऋषभ पंत की चोट पर कही ये बात
Nicholas Pooran ने बताया क्यों लगातार हार रही LSG, ऋषभ पंत की चोट पर कही ये बात

लखनऊ सुपर जायंटस को जहां शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं टीम के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए, LSG की हार के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) आए और मैच को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने LSG के लगातार हार की वजह बताई है.

Nicholas Pooran ने बताया क्यों लगातार हार रही LSG

इस सीजन एलएसजी ने शुरुआती 5 में से 3 मैच गंवा दिए हैं. यह टीम फिलहाल सातवें पायदान पर मौजूद है. चोटिल ऋषभ पंत के स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने कहा कि

“यह हमारे लिए कठिन सीजन रहा है. बल्लेबाजी में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. 175 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर हो सकता था, लेकिन यह कोई छिपी बात नहीं है कि पूरे सीजन हम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं और आज उसकी कीमत चुकानी पड़ी.”

उन्होंने कहा कि

“टी20 क्रिकेट कठिन खेल है. इसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम मुकाबले के लिए तैयार हैं. हम लड़ाई जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि यह सिर्फ समय की बात है. धैर्य रखना होगा, मौके के लिए तैयार रहना होगा और टीम के लिए योगदान देना होगा.”

Nicholas Pooran ने अपने खराब प्रदर्शन पर भी की बात

निकोलस पूरन इस मैच में सिर्फ 1 ही रन बना सके. इस पूरे सीजन उनके बल्ले से 5 मुकाबलों में 8.40 की औसत से 42 रन ही आए हैं. पूरन जानते हैं कि उन्हें कैसे वापसी करनी है. उन्होंने कहा कि

“अपनी बल्लेबाजी पर मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और गेंद अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं. दुर्भाग्य से इस टूर्नामेंट में चीजें मेरे पक्ष में नहीं गई, लेकिन ऐसा पहले भी हुआ है. मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं और जानता हूं कि वापसी कैसे करनी है. मुझे भरोसा है कि मैं इससे बाहर निकलूंगा.”

 

उन्होंने कहा, “टी20 क्रिकेट कठिन खेल है. इसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम मुकाबले के लिए तैयार हैं. हम लड़ाई जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि यह सिर्फ समय की बात है. धैर्य रखना होगा, मौके के लिए तैयार रहना होगा और टीम के लिए योगदान देना होगा.”

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply