Thursday, April 16, 2026
Sports

रोहित शर्मा की चोट गंभीर, पंजाब किंग्स के खिलाफ ये घातक खिलाड़ी लेगा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में उनकी जगह

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से होना है. मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है, वहीं पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में लगा है. रोहित शर्मा चोट की वजह से बीच मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए थे, लेकिन अब उन्हें लेकर एक मायूस करने वाली खबर सामने आ रही है.

रोहित शर्मा की चोट गंभीर, पंजाब किंग्स के खिलाफ ये घातक खिलाड़ी लेगा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में उनकी जगह
रोहित शर्मा की चोट गंभीर, पंजाब किंग्स के खिलाफ ये घातक खिलाड़ी लेगा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में उनकी जगह

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की चोट काफी गंभीर है और इसी वजह से आज उनका पंजाब किंग्स के खिलाफ न खेलना तय है. अब सवाल ये है कि मुंबई इंडियंस की टीम में प्लेइंग 11 में कौन हिटमैन की जगह लेगा.

Rohit Sharma हैं चोटिल, मेडिकल टीम की है नजर

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले बुधवार को अभ्यास किया. हिटमैन जब अभ्यास के लिए मैदान में उतरे तो उनके पैर में पट्टी बंधी हुई थी. रोहित शर्मा को चलने में भी दिक्कत हो रही थी, वहीं इसके बावजूद भी उन्होंने हल्का फुल्का अभ्यास किया, लेकिन जल्दी ही वापस लौट गए.

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान टीम के एक अधिकारी ने कहा कि

“चिकित्सा टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं. जल्द ही हमें उनकी उपलब्धता के बारे में पता चल जाएगा.”

Rohit Sharma हुए बाहर तो ये 2 खिलाड़ी लेंगे टीम में उनकी जगह

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा का चोटिल होना चिंता का विषय है, लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस के पास ऐसे घातक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले ही मैच का रुख पलट सकते हैं.

अगर रोहित शर्मा टीम से बाहर होते हैं तो उनकी जगह पर टीम में क्विंटन डी कॉक को मौका मिल सकता है. अनुभवी डी कॉक के विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया जगजाहिर है.

हाल के दिनों में वापसी करते हुए उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी का दिल भी जीता है. टीम के पास दूसरे विकल्प के रूप में घरेलू स्टार दानिश मालेवार मौजूद है. मालेवार विदर्भ की तरफ से शिरकत करते हैं.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply