Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Madhubala Biopic: सारा अर्जुन नहीं, ये एक्ट्रेस बनेगी मुधबाला? जो स्पाई फिल्म में बॉबी देओल से लेंगी टक्कर

Madhubala Biopic: इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. जबकि, कुछ फिल्मों अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इस लिस्ट में फिलहाल ‘मधुबाला’ की बायोपिक भी शामिल है. जिस फिल्म से लंबे वक्त से सारा अर्जुन का नाम जुड़ रहा था. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर भर-भरकर पैसा छापा, बल्कि उस फिल्म के स्टार्स छाए हुए हैं. कई बड़ी फिल्मों में एक्टर्स की एंट्री की खबरें आ रही हैं. यहां हम यालिना यानी सारा अर्जुन की बात कर रहे हैं. जिन्हें लेकर हाल ही में जानकारी मिली थी कि वो मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल करने वाली हैं. साथ ही फिर खबर आई कि अब धनुष की नई फिल्म के लिए भी उनसे बातचीत चल रही है. वो रुक्मिणी वसंत को रिप्लेस कर रही हैं. पर मधुबाला की बायोपिक के लिए टॉप च्वाइस कोई एक्ट्रेस बनी हुई है.

Madhubala Biopic: सारा अर्जुन नहीं, ये एक्ट्रेस बनेगी मुधबाला? जो स्पाई फिल्म में बॉबी देओल से लेंगी टक्कर
Madhubala Biopic: सारा अर्जुन नहीं, ये एक्ट्रेस बनेगी मुधबाला? जो स्पाई फिल्म में बॉबी देओल से लेंगी टक्कर

अब यह कोई राज नहीं रह गया है कि मधुबाला की बायोपिक बन रही है. फिलहाल, फिल्म के मेकर्स लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं. अब तक इस प्रोजेक्ट से कई एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ रहा है. जिसमें से पहले कल्याणी प्रियदर्शन,साई पल्लवी और अनीता पड्डा का नाम भी सामने आ गया है. पर फिलहाल कोई भी फाइनल नहीं हुआ है, बस लगातार नई एक्ट्रेस के नाम जुड़ रहे हैं. यह भी जानकारी मिल रही है कि इन एक्ट्रेस से फिल्म को लेकर कॉन्टैक्ट किया गया था. पर नया नाम कौन है?

मधुबाला की बायोपिक में कौन?

दरअसल जिस एक्ट्रेस का नाम अब मधुबाला के रोल के लिए सामने आ रहा है, वो हैं शरवरी वाघ. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मधुबाला की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए शरवरी के नाम पर विचार किया जा रहा है. वैसे तो कई और नामों पर भी चर्चा चल रही है, पर कहा जा रहा है कि अब इसमें शरवरी का नाम जुड़ गया है. फिलहाल कास्टिंग को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. यह भी अबतक क्लियर नहीं है कि शरवरी को इस रोल के लिए फाइनल किया गया है या नहीं. या फिर शुरुआती दौर में ही बातचीत चल रही है. दरअसल ‘डार्लिंग्स’ की डायरेक्टर जसमीत के. रीन फिल्म का डायरेक्शन वर्क संभाल रही हैं.

वैसे सारा अर्जुन से पहले अनीत पड्डा का नाम सामने आया था, पर फिर उसे भी कंफर्म नहीं बताया गया. वैसे शरवरी वाघ भी अपने अभिनय से दिल जीतती रही हैं. वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. जिसमें से एक है स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ALPHA. जिसमें आलिया भट्ट के साथ लीड रोल करेंगी, साथ ही बॉबी देओल फिल्म में विलेन हैं, तो उनसे भिड़ती दिखेंगी. दरअसल शरवरी अभी बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं.वो इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगी, जो 12 जून, 2026 को आ रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply