Akshay Film: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की साल 2026 में अबतक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. उनकी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जो 17 अप्रैल, 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस वक्त वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. हालांकि, फैन्स के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ आ रहे हैं. वैसे इस साल उनकी दूसरी फिल्म भी आ रही है, जो है ‘हैवान’. हालांकि, यह दोनों फिल्में ही नहीं, अब लगता है यह OG जोड़ी साथ में फिर से कुछ बड़ा प्लान कर रही है. जी हां, ऐसा ही नया अपडेट मिल रहा है.

वैसे तो की ‘हेरा-फेरा 3’ को भी प्रियदर्शन ही बनाने वाले हैं. पर फिलहाल पूरा मामला ही राइट्स को लेकर फंसा हुआ है. दरअसल अक्षय कुमार के लिए करियर में प्रियदर्शन की फिल्में जबरदस्त साबित हुईं हैं. उनकी फिल्मों ने न सिर्फ अच्छी कमाई की, बल्कि कंटेंट से भी लोगों का दिल जीता है.
अक्षय और प्रियदर्शन की क्या तैयारी है?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक नए कॉमेडी प्रोजेक्ट पर फिर से साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अपनी आने वाली फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ की रिलीज से पहले ही यह तैयारी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी रमेश तौरानी की ‘टिप्स फिल्म्स’ के बैनर तले एक नई कॉमेडी फिल्म है, जिसके लिए बातचीत हो रही है. कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग फरवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. वहीं, प्रियदर्शन तब तक अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे कर लेंगे. ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
पता लगा कि तौरानी ने एक आइडिया यह दिया है कि 2021 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ का सीक्वल हो सकती है. हालांकि, फिल्म की स्क्रिप्ट या टाइटल को लेकर अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है. फिलहाल प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन और ‘हैवान’ को पूरा करने में लगे हैं. जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं. ‘हैवान’ की रिलीज के बाद, डायरेक्टर पंकज त्रिपाठी और दूसरे एक्टर्स के साथ कॉमेडी फिल्म बनाने की तैयारी है. साथ ही वो अपनी 100वीं फिल्म का डायरेक्शन करेंगे. जिसमें मोहनलाल लीड रोल करने वाले हैं.
कहा जा रहा है कि यह फिल्म म्यूजिक पर बेस्ड होगी. और 2026 के आखिरी हिस्से में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. इन फिल्मों को पूरा करने के बाद ही प्रियदर्शन टिप्स फिल्म्स के लिए अक्षय कुमार के साथ काम शुरू करेंगे.





