Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Raveena Tandon Reaction: भारत महिलाओं के लिए सबसे सेफ है… नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या बोलीं रवीना टंडन?

Raveena Tandon Reaction on Nari Shakti Vandan Adhiniyam: संसद के विषेश सत्र की शुरुआत के साथ ही देशभर की महिलाओं के लिए ये बेहत खास पल हैं. 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय स्पेशल सेशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को लेकर विधेयक पेश किया जाना है. पक्ष और विपक्ष समेत देशभर के लोगों की नजरें इस विशेष सत्र पर होंगी. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी गदगद हैं और इसे महिलाओं के हित में मान रही हैं और सरकार के समर्थन में हैं. अक्सर समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाली रवीना टंडन को ये विशेष सत्र एक उम्मीद की किरण की तरह नजर आ रहा है.

Raveena Tandon Reaction: भारत महिलाओं के लिए सबसे सेफ है… नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या बोलीं रवीना टंडन?
Raveena Tandon Reaction: भारत महिलाओं के लिए सबसे सेफ है… नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या बोलीं रवीना टंडन?

एक्ट्रेस ने हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया और बताया कि किस तरह से ये देश की महिलाओं के हित में है और उनके अधिकारों की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है. एक्ट्रेस ने देश की महिलाओं की सेफ्टी पर बातें की और बताया कि ये समय महिलाओं के विकास के लिए कितना अहम है.

रवीना टंडन ने क्या कहा?

ने इस मौके पर बातचीत के दौरान कहा- ‘एक भारतीय नारी होने पर मुझे गर्व है. भारत महिलाओं के लिए एक सुरक्षित देश है. भारत दुनियाभर में सबसे सेफ देश में से एक है. ऐसा हमारे देश की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है. नारीशक्ति मेरे लिए क्या है. भारत की बेटी होना अपने आप में शक्ति है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस शक्ति को प्रस्तुत किया जो हम महिलाओं के पास सदन में है. अब सरकार ये नहीं सुनती है कि नियम क्या है अब सरकार दिखाती है कि नियम के मायने क्या हैं. अब वो समय आ गया है.’

रवीना ने आगे कहा- ‘जब मैं स्कूल और कॉलेज में थी उस दौरान किरण बेदी(पहली महिला IPS अफसर) मेरी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं. अब तो हमारे राज में बुल्डोजर चल जाता है. कड़े से कड़े कदम उठाए जाते हैं. नारी से नारायणी. अब वो रूप दिखाना है.’ रवीना टंडन ने सरकारी योजनाओं की तारीफ की और देश की महिलाओं को सुरक्षित बताया.

वर्क फ्रंट पर रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन की पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो वे वन फ्राइडे नाइट, पटना शुक्ला, घुड़चढ़ी और इन गलियों में नाम की फिल्मों में काम किया है. इसमें से पटना शुक्ला मूवी में वे एडवोकेट बनी थीं और उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था. इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में भी अहम रोल प्ले करती दिखाई दी थीं. फिलहाल एक्ट्रेस 2 बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं जिसमें वेलकम टू द जंगल और विश्वनाथ एंड सन्स जैसी फिल्में शामिल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply