घर का सोफा एक ऐसी जगह होती है, जहां आपको सुकून मिलता है. इस पर बैठकर टीवी देखने से लेकर स्नैक्स एंजॉय करने तक सभी काम किए जाते हैं. सोफे का इस्तेमाल इतना ज्यादा होता है कि, ये काफी ज्यादा गंदा भी हो जाता है और बदरंग दिखने लगता है. धूल-मिट्टी से भरे सोफे को साफ करना भी आसान काम नहीं होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इसे साफ करवाने के लिए महंगी ड्राई क्लीनिंग का सहारा लेना ही एकमात्र ऑप्शन है. हालांकि, हर बार ड्राई क्लीनिंग करवाना न तो आसान होता है और न ही बजट के मुताबिक.

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और घरेलू तरीकों की मदद से आप अपने गंदे सोफे को बिना किसी खास खर्च के फिर से साफ-सुथरा और बना सकते हैं. अगर आपका सोफा भी बहुत ज्यादा गंदा हो गया है और आप उसे घर पर ही पहले जैसा साफ और नया जैसा बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यही आपको भी बताते हैं इसके लिए एक बेहतरीन तरीका.
वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें
कपड़े वाले सोफे में धूल-मिट्टी काफी ज्यादा फंस जाती है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए आपको वैक्यूम क्लीनर की जरूरत होगी. ताकि सोफे के कोनों और कपड़े पर से धूल अच्छे से साफ हो सके. हालांकि, अगर आपको पास वैक्यूम नहीं है तो आप सूखे कपड़े या फिर किसी सॉफ्ट ब्रश की मदद से भी धूल को हटा सकते हैं. धूल-मिट्टी हटाने के आपको आगे की सफाई करनी है.
लिक्विड डिटर्जेंट का घोल तैयार करें
इसका बाद आता है दूसरा स्टेप. अब आपको सोफे के जिद्दी दाग हटाने हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले हल्के साबुन या लिक्विड डिटर्जेंट को गुनगुने पानी में मिलाकर एक घोल तैयार करना है. अब एक साफ कपड़े को इस घोल में डुबोकर निचोड़ लें और दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से रगड़ें. ध्यान रखें कि ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, वरना सोफे का कपड़ा खराब हो सकता है. इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछकर इसे हवा में सूखने दें.
बदबू को ऐसे भगाएं दूर
कई बार सोफे में से अजीब से बदबू भी आने लगती है. इस बदबू को दूर भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. सोफे पर हल्का सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से इसे साफ कर लें. इससे न सिर्फ बदबू दूर होगी, बल्कि सोफा फ्रेश और साफ-सुथरा भी लगेगा.





