Thursday, April 16, 2026
Health

Bad Food Combination: सेहत के लिए खतरनाक हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद भी देता है ना खाने की सलाह

Bad Food Combination: आज के समय में फास्ट फूड और बदलती लाइफस्टाइल के कारण हम अनजाने में कई ऐसे कॉम्बिनेशन खा लेते हैं, जो आयुर्वेद के सिद्धांतों के खिलाफ होते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें और सही जानकारी के साथ स्वस्थ ऑप्शन चुनें, ताकि हम न सिर्फ बीमारियों से बच सकें, बल्कि लंबे समय तक फिट और एनर्जेटिक भी बने रहें. क्योंकि आयुर्वेद में भोजन को केवल पेट भरने का जरिया नहीं माना गया, बल्कि इसे शरीर और मन को बैलेंस रखने का आधार बताया गया है. इसमें विरुद्ध आहार यानी ऐसे फूड कॉम्बिनेशन का जिक्र मिलता है, जिन्हें एक साथ खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है.

Bad Food Combination: सेहत के लिए खतरनाक हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद भी देता है ना खाने की सलाह
Bad Food Combination: सेहत के लिए खतरनाक हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद भी देता है ना खाने की सलाह

दरअसल, हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. यह बात हम सभी जानते हैं. लेकिन सिर्फ क्या खाना है, यह ही नहीं बल्कि किन चीजों को एक साथ खाना चाहिए और किन्हें नहीं, यह जानना भी उतना ही जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आयुर्वेद एक्सपर्ट से ही जानते हैं कि किन फूड कॉम्बिनेशन को हमे भूलकर भी एक साथ नहीं खाना चाहिए और क्यों.

दूध और खट्टे फल का सेवन

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि दूध के साथ हमे कभी भी खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें शामिल है नींबू, संतरा या आंवला. ये फल खाने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है. आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन पेट में जाकर दूध को फाड़ देता है, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है.

फल और भोजन (खाना खाने के तुरंत बाद फल)

भारतीय घरों में खाना खाने के बाद फल खाने का जैसे रिवाज सा है. अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद फल खा लेते हैं, जो कि गलत है.आयुर्वेद इस कॉम्बिनेशन को गलत मानता है. दरअसल, फल जल्दी पचते हैं, जबकि भारी भोजन देर से पचता है, जिससे पेट में फर्मेंटेशन हो सकता है और गैस या ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है.

दही और मछली का कॉम्बिनेशन

आयुर्वेद में दही और मछली को भी एक साथ न सेवन करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि यह कॉम्बिनेशन खून को अशुद्ध कर सकता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में मछली को तो दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.

शहद और गर्म चीजें

गर्म पानी में शहद डालकर पीना तो आजकल ट्रेंड बन गया है. लेकिन ये काफी खतरनाक कॉम्बिनेशन है. एक्सपर्ट भी बताती हैं कि शहद को कभी भी गर्म करके या बहुत गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार गर्म शहद शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

दूध के साथ नमक खाना

आयुर्वेद में दूध और नमक के कॉम्बिनेशन को भी खराब बताया गया है. इन्हें एक साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है. दरअसल, दूध ठंडा और मीठे स्वभाव का होता है. जबकि नमक गर्म और तीखा होता है. इन दोनों को साथ में खाने से ब्लड प्यूरिफिकेशन और त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे एलर्जी, त्वचा रोग (फोड़े-फुंसी), पाचन गड़बड़ी जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply