Viral

Viral Video: कोबरा ने मोर के सामने फन फैलाकर यूं दिखाई अकड़, वीडियो देख समझ जाएंगे इन जानी दुश्मन की कहानी

जब कोई मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर लयबद्ध तरीके से नाचता है, तो उसका सीन बेहद आकर्षक और मन को शांति देने वाला होता है. उसकी खूबसूरती इतनी मनमोहक होती है कि देखने वाला कुछ पल के लिए ठहर जाता है, लेकिन इस शांत और सुंदर दिखने वाले पक्षी के भीतर एक ऐसा साइड भी छिपा है, जो उसे प्रकृति का एक खतरनाक शिकारी बनाता है…खासतौर पर सांपों के लिए.

Viral Video: कोबरा ने मोर के सामने फन फैलाकर यूं दिखाई अकड़, वीडियो देख समझ जाएंगे इन जानी दुश्मन की कहानी
Viral Video: कोबरा ने मोर के सामने फन फैलाकर यूं दिखाई अकड़, वीडियो देख समझ जाएंगे इन जानी दुश्मन की कहानी

अक्सर हम सांप और नेवले की दुश्मनी के किस्से सुनते आए हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सांप और मोर के बीच का रिश्ता भी उतना ही दिलचस्प है. यह कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं, बल्कि प्रकृति का एक बैलेंस साइकिल है, जिसमें एक शिकारी होता है और दूसरा उसका शिकार.

मोर और सांप का आमना-सामना देखना काफी दुर्लभ होता है, खासकर शहरों में तो यह सीन लगभग नामुमकिन ही है. हालांकि, ग्रामीण इलाकों में कभी-कभी ऐसे नज़ारे देखने को मिल जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें गांव का एक ऐसा ही दृश्य देखने को मिला. इस वीडियो में दो मोर और एक मोरनी एक कोबरा के सामने खड़े दिखाई देते हैं. कोबरा फन फैलाकर खुद को बचाने की मुद्रा में है, जबकि मोर उसे ध्यान से देख रहे हैं. दोनों के बीच एक अजीब-सी खामोशी और अवेयरनेस बनी रहती है न कोई तुरंत हमला करता है और न ही कोई पीछे हटता है.

इस तरह के सीन पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि मोर आसानी से सांप को मार सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि अगर सांप बड़ा हो, तो मोर भी सोच-समझकर कदम उठाता है. दरअसल, सच्चाई इन दोनों के बीच कहीं है.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो मोर और सांप के बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं होती. यह केवल भोजन श्रृंखला का हिस्सा है. मोर एक सर्वाहारी (Omnivorus) पक्षी है, यानी वह केवल अनाज या पौधों पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि कीड़े-मकोड़े, छोटे जीव-जंतु और यहां तक कि सांप भी उसका आहार होते हैं.

मोर के शरीर की बनावट उसे एक प्रभावशाली शिकारी बनाती है. उसके पैरों के नाखून तेज और मजबूत होते हैं, जिनसे वह अपने शिकार को पकड़ सकता है. साथ ही उसकी चोंच भी काफी सख्त होती है, जिससे वह सांप के सिर पर बार-बार प्रहार कर सकता है. जब कोई सांप उसके सामने आता है, तो मोर बहुत सतर्क और फुर्तीला हो जाता है. वह सही मौके का इंतजार करता है और फिर अचानक हमला करता है.

मोर के बड़े और घने पंख भी उसकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं. जब सांप हमला करता है, तो अक्सर उसका वार पंखों में उलझकर रह जाता है, जिससे जहर सीधे शरीर तक नहीं पहुंच पाता. इस दौरान मोर अपनी चोंच से सांप के सिर पर लगातार वार करता है, जिससे अंततः सांप कमजोर पड़ जाता है और मोर उसे मारकर खा जाता है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply