Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार ने बड़ी तैयारी कर ली है, वो 17 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं. जबकि, 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू रखे गए हैं, जिनके लिए फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन यानी THE OG जोड़ी की वापसी हो रही है. जो पूरी फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी है. साथ ही पिक्चर में राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म के कुछ गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद भी फैन्स का यही कहना है कि ‘भूत बंगला’ में पूरी ‘भूल भुलैया’ वाली वाइब है. हालांकि, बीते दिन ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. बावजूद इसके अबतक बिजनेस काफी स्लो लग रहा है.

दरअसल और प्रियदर्शन की ‘भूल भुलैया’ को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि, उसके बाद उस फ्रेंचाइजी से वो अलग हो गए. अब वो फिर हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिससे उम्मीद बहुत ज्यादा है. फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. साथ ही अक्षय कुमार ने पिछले लंबे वक्त से कोई बड़ी हिट नहीं दी, तो उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें होगी.
‘भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग से कितने छापे?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने अबतक एडवांस बुकिंग से सिर्फ 13.78 करोड़ का कारोबार किया है. जो ब्लॉक सीट्स के साथ 38.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. साथ ही टोटल अबतक 8039 टिकट बुक हो चुके हैं. जबकि, 2948 शोज फुल हो गए हैं. दरअसल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल और दिल्ली से लाखों में कारोबार हुआ है. बाकी जगहों पर अब भी बिजनेस काफी स्लो है. फिल्म के 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू हैं, उससे पहले यह कमाई बढ़नी है. खासकर अक्षय कुमार को अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने हैं, तो करोड़ों में कारोबार करना होगा.
दरअसल अक्षय कुमार की पुरानी फिल्मों को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है. उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 13.95 करोड़ रुपये सिर्फ एडवांस बुकिंग से छाप लिए थे. साथ ही ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 6.37 करोड़ रुपये, ‘स्काई फोर्स’ ने 5.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी. वहीं, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 3 करोड़ रुपये कमाए थे. अगर ‘भूत बंगला’ 14 करोड़ की एडवांस बुकिंग से छाप लेती है, तो अपनी हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. पर यह आंकड़ा अभी मुश्किल ही लग रहा है. देखना होगा कि आखिर तक फिल्म कितने टिकट बेच पाती है और कितनी कमाई एडवांस बुकिंग से होती है.





