Health

कबाब से चटनी तक…बड़े काम के हैं तोरी के छिलके, फेंकने के बजाय बना लें ये टेस्टी चीजें

अक्सर हम सब्जियां बनाते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार यही छिलके स्वाद और सेहत दोनों के खजाने होते हैं? तोरी के छिलके भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. जबकि इनमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं.

कबाब से चटनी तक…बड़े काम के हैं तोरी के छिलके, फेंकने के बजाय बना लें ये टेस्टी चीजें
कबाब से चटनी तक…बड़े काम के हैं तोरी के छिलके, फेंकने के बजाय बना लें ये टेस्टी चीजें

ऐसे में तोरी के छिलकों को लोग कई तरह की डिशेज बनाने में इस्तेमाल करते हैं. जो टेस्ट के साथ ही पोषण भी देती है. साथ ही आपकी किचन वेस्ट को भी कम करती हैं. अगर आप भी अब तक तोरी के छिलकों को फेंक रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे तोरी के छिलके से बनने वाली कुछ टेस्टी और आसान डिशेज.

तोरी के छिलके की चटनी

तोरी के छिलके से आप मजेदार चटनी बना सकती हैं. इसके लिए आपको बस छिलकों को अच्छी तरह धोकर थोड़ा तेल में लहसुन, हरी मिर्च और जीरा के साथ भून लें. ठंडा होने पर इसमें नमक, नींबू का रस और थोड़ा सा दही डालकर पीस लें. तैयार चटनी को आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं.

तोरी के छिलके की भुजिया

तोरी से बनी भुजिया भी काफी स्वादिष्ट लगती है. यह एक झटपट बनने वाली डिश है. छिलकों को बारीक काट लें और कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा और हरी मिर्च डालें. अब इसमें छिलके डालकर नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं. धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक पकाएं. यह भुजिया रोटी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है.

तोरी के छिलके के पकोड़े

बरसात के मौसम में यह डिश बेहद पसंद की जाती है. छिलकों को बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा अजवाइन मिलाकर घोल तैयार करें. अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे पकोड़े गरम तेल में तल लें. गरमा-गरम पकोड़े चटनी के साथ सर्व करें. इसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा.

तोरी से बनाएं कबाब

तोरी के छिलकों से बने कबाब एकदम क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक होते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तोरी के छिलकों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें या हल्का सा पीस लें. अब इसमें उबले हुए आलू, बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके छोटे-छोटे कबाब का शेप दें और शैलो फ्राई करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply