General Coach Jugaad Video : भारत में जुगाड़ एक ऐसी कला है, जो हर किसी में किसी न किसी रूप में देखने को मिल ही जाती है। कई बार लोग छोटी-छोटी समस्याओं का हल ऐसे अनोखे तरीकों से निकालते हैं कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वीडियो एक भारतीय ट्रेन के जनरल कोच का बताया जा रहा है, जहां भीड़ के बीच एक शख्स ने अपने बैठने और लेटने का अलग ही इंतजाम कर लिया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते क़दम 😜🙏👇 pic.twitter.com/IW9ErNgvWt
— सत्यम भाई 🫂🇮🇳 (@Satyanaray720) April 14, 2026
जनरल कोच में सीट के लिए युवक का अनोखा जुगाड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जनरल कोच में काफी भीड़ है और लोगों को बैठने की जगह तक मुश्किल से मिल रही है। ऐसे में एक शख्स रस्सी का इस्तेमाल करके अपने लिए सीट तैयार करता नजर आता है।
वह बड़ी ही समझदारी से कोच के अंदर रस्सी बांधकर एक तरह का झूला या बर्थ जैसा बना लेता है। खास बात यह है कि वह अपने इस जुगाड़ में सफल भी हो जाता है और वीडियो के अंत में उसी पर आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है। भीड़भाड़ के बीच इस तरह का समाधान लोगों को हैरान कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें :
वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Satyanaray720 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम।” वीडियो देखने के बाद यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
पर कुछ लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का जुगाड़ दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। फिलहाल, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और एक बार फिर भारतीय जुगाड़ की मिसाल पेश कर रहा है।





