Shah Rukh Khan Cameo in Raaka: साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आखिरी रिलीज ‘पुष्पा 2’ ने कमाई के मामले में कहर ढा दिया था. अल्लू अर्जुन अब फिर से कुछ बड़ा करने जा रहे हैं. अल्लू अर्जुन और मशहूर फिल्ममेकर एटली की नई फिल्म ‘राका’ की अनाउंसमेंट हो चुकी है. बीते दिनों मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक रिलीज किया. इस पैन इंडिया फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके राइटर भी हैं. जब से इस फिल्म का धांसू लुक सामने आया है, फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. इसी बीच, अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण ‘राका’, सबसे ज्याजा इंतजार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म के टाइटल का ऑफिशियल ऐलान अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर किया गया. ‘राका’ के पहले पोस्टर में एक्टर एक जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं; उनके चेहरे का कुछ हिस्सा एक भेड़िये जैसे रोएंदार हाथ से ढका हुआ है, जिसके नुकीले पंजे हैं. इस एक्साइटमेंट के बीच एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस फिल्म में भी एक कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं.
अल्लू अर्जुन की राका में शाहरुख खान
एटली ने अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को सुपरहिट करने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए एक मास्टरप्लान तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की ‘राका’ में शाहरुख खान एक कैमियो कर सकते हैं. इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म में एक छोटा सा रोल करने के लिए पहले ही हामी भर दी है. वहीं, शाहरुख खान, जो एटली के साथ उनकी आने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं, अब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगे.
–
Prepare yourself for a vision beyond limits
@alluarjun @Atlee_dir @deepikapadukone⁰#राका | #రాకా | #ರಾಕಾ | #ராக்கா | #രാക്ക | #রাকা | راکا# pic.twitter.com/ymTBHoOfpI
— Sun Pictures (@sunpictures) April 8, 2026
तो जवान में अल्लू अर्जुन का होता कैमियो
शाहरुख खान एटली, अल्लू अर्जुन और दीपिका के साथ अपने बॉन्ड को देखते हुए वो एक छोटे से रोल के लिए तैयार हो गए हैं. इससे पहले एटली और किंग खान ने 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ में काम किया था. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पहले अल्लू अर्जुन ‘जवान’ में एक कैमियो करने वाले थे, लेकिन ‘पुष्पा: द रूल’ के साथ शूटिंग की वजह से ऐसा हो नहीं पाया था. और अब इस वजह से ‘राका’ SRK और अल्लू अर्जुन एक साथ नजर आ सकते हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.
–
‘राका’ कास्ट और बजट
‘राका’ में और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. वहीं, कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि, इन सबका का नाम अभी कंफर्म नहीं है. कलानिधि मारन की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स के बैनर तले ये फिल्म बन रही है, जिसका बजट लगभग 800 करोड़ बताया जा रहा है. ‘राका’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे 7-8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज हो सकती है.







