Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी कहानियां वायरल होती रहती हैं, जो हमें जीवन की कठोर सच्चाइयों से रूबरू कराती हैं. हाल ही में हुए ऐसे ही एक वीडियो ने इंटरनेट पर ध्यान आकर्षित किया है, जिसने नेटिजन्स की आंखों में आंसू ला दिए हैं. यह क्लिप एक ऐसी बेबस मां का है, जिसके पास अपने बच्चे को काम पर साथ ले जाने का विकल्प नहीं, बल्कि मजबूरी है.

वायरल हो रही क्लिप में एक शानदार शादी की बारात दिखाई दे रही है. बैंड-बाजे की गूंज है, लोग मस्ती में झूम रहे हैं. इसी बीच, कैमरे का फोकस एक महिला पर जाता है, जो अपने काम में जुटी है. उसका काम बारात के भारी-भरकम रोशनी वाले खंभों को पकड़े रहना है.
लेकिन इस दृश्य में जिस बात ने नेटिजन्स के दिल को छू लिया, वह है महिला का नन्हा बच्चा. जहां महिला के चेहरे पर थकान और जिम्मेदारी का बोझ साफ दिखता है, वहीं उसका मासूम बच्चा ढोल की थाप पर अपनी मां के पास ही खुशी से नाच रहा है.
34 सेकंड की इस लंबी वीडियो क्लिप ने हजारों सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया है. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई नेटिजन्स ने इसे मां की अटूट ममता और संघर्ष का प्रतीक बताया. वहीं, कुछ लोगों ने इस बात पर दुख जताया कि जहां लोग हजारों रुपये शादियों में उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ को अपने बच्चों के साथ ऐसी कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





