Wednesday, April 15, 2026
Viral

5 ऐसे जीव, जो निकालते हैं कुत्तों जैसी आवाज, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप!

5 Animals That Bark Like Dog! जब भी हम ‘भौं-भौं’ की आवाज सुनते हैं, तो जहन में सबसे पहले किसी पालतू कुत्ते या गली के शेरू की छवि आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे जानवर भी हैं, जो कुत्ते नहीं हैं पर भौंकने में माहिर हैं? दरअसल, ये जानवर अपनी सुरक्षा और बातचीत के लिए बिल्कुल कुत्तों जैसी आवाजें निकालते हैं. आइए जानते हैं इन 5 अनोखे जानवरों के बारे में.

5 ऐसे जीव, जो निकालते हैं कुत्तों जैसी आवाज, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप!
5 ऐसे जीव, जो निकालते हैं कुत्तों जैसी आवाज, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप!

चालाकी के साथ तीखी आवाज

लोमड़ी (Fox): लोमड़ी की आवाज काफी तेज और तीखी होती है. चाहे वह शहर के किनारे हो या जंगल में, यह जानवर अपने परिवार से संपर्क करने या किसी इंसान को डराने के लिए ऐसी आवाज निकालता है, जिसे सुनकर आप धोखा खा सकते हैं कि कहीं आसपास कोई छोटा कुत्ता तो नहीं है.

समंदर किनारे ‘गूंजता’ शोर

सील (Seal): समु्द्री तटों पर आराम फरमाने वाली सील भी कम शोर नहीं मचातीं. जब इन्हें अपना इलाका तय करना होता है या साथी को बुलाना होता है, तो यह गहरी और गूंजने वाली आवाज निकालती हैं. इनकी आवाज चट्टानों से टकराकर बिल्कुल कुत्तों के भौंकने जैसी लगती है.

शोर मचाने के उस्ताद

समुद्री शेर (Sea Lions): ये सील के चचेरे भाई जैसे हैं, लेकिन शोर मचाने में ये उनसे एक कदम आगे हैं. ये बहुत ही समाजिक होते हैं, और अपने झुंड में बात करने के लिए जोर-जोर से भौंकते हैं. अगर कोई पहली बार इनकी आवाज सुनेगा, तो वह भी गच्चा खा जाएगा कि आसपास कोई कुत्ता तो नहीं.

जंगली कुत्तों के ‘असली’ रिश्तेदार

कोयोट (Coyotes): चूंकि, ये कुत्तों के परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं, इसलिए भौंकना तो इनके खून में है. ये अपने बच्चों की सुरक्षा करने या अपने झुंड को खतरे की चेतावनी देने के लिए भौंकने और हुआ-हुआ का मिश्रण इस्तेमाल करते हैं. रात के सन्नाटे में इनका भौंकना काफी डरावना हो सकता है.

जंगल का अलार्म सिस्टम!

बबून (Baboon): बंदरों की यह प्रजाति बेहद हिंसक होती है. जब भी जंगल में कोई तेंदुआ या अन्य शिकारी जानवर दिखता है, तो बबून ‘वॉहू'(Wahoo) जैसी आवाज निकाले हैं, जो काफी हद तक कुत्ते के भौंकने के समान होती है. यह एक तरह से बाकी साथियों के लिए खतरे का सायरन होता है. (

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply