शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

इंदौर में ‘मेरठ डकैत गैंग’ का सनसनीखेज भंडाफोड़; हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे 5 शातिर गिरफ्तार​

Indore Bhanwarkuan Police Meerut Dacoit Gang: इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ से संचालित अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। भंवरकुआ थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में सामने […]

Indore Bhanwarkuan Police Meerut Dacoit Gang: इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ से संचालित अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। भंवरकुआ थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न शहरों में लूट एवं डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

इंदौर में ‘मेरठ डकैत गैंग’ का सनसनीखेज भंडाफोड़; हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे 5 शातिर गिरफ्तार​
इंदौर में ‘मेरठ डकैत गैंग’ का सनसनीखेज भंडाफोड़; हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे 5 शातिर गिरफ्तार​

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालदा क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं और शहर के एक हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने कुछ समय पहले ही एक व्यक्ति की कार रोककर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालते हुए आईफोन और नकदी लूट ली थी। सूचना मिलते ही जोन1 और जोन4 की पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर करते थे वारदात

ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह पहले वाहन चालकों से मामूली टक्कर या एक्सीडेंट का विवाद खड़ा करते थे। इसके बाद बातचीत के दौरान अचानक पीड़ित की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदात को अंजाम देते और मौके से फरार हो जाते थे। इस तरीके से उन्होंने कई राज्यों में अपराध किए हैं।

कई राज्यों में फैला था अपराध का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य महाराष्ट्र के नासिक और धुले, गुजरात के वडोदरा, सूरत, वापी, दाहोद समेत कई शहरों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क कई अन्य राज्यों तक भी फैला हो सकता है।

कार की सीट में छिपाकर रखते थे लूट का सामान

पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो सीट के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर रखे गए 33 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और वाहन बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य राज्यों में हुई लूट की घटनाओं से उनके संबंधों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY