रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मौसम खेल रहा आंख मिचौली… दिल्ली में बारिश, तो UP में हीटवेव का अलर्ट; कैसा रहेगा आज MP, बिहार और उत्तराखंड का मौसम?​

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार बढ़ी है और इसके अलगे 4 से 5 दिनों में कई अन्य राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने आज दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में बारिश और आंधीतूफान की चेतावनी जारी की है. IMD ने कहा है कि देशभर में मौसम का मिजाज तेजी […]

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार बढ़ी है और इसके अलगे 4 से 5 दिनों में कई अन्य राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने आज दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में बारिश और आंधीतूफान की चेतावनी जारी की है. IMD ने कहा है कि देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मानसून अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा. वहीं कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधीतूफान और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 जून से लेकर 22 जून तक आंधीबारिश की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. आइए जानते हैं कि देश के अन्य राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस बीच कुछ जिलों में आंधी और बारिश के भी आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी के अनुसार 19 से 24 जून के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.

बिहार में आंधीतूफान का अलर्ट

आईएमडी ने कहा है कि आज बिहार में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं गोपालगंज और नालंदा समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के भी कई जिलों में आंधी तूफान आने के आसार हैं.

MP राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम बने रहने का अनुमान है. इस दौरान कई जिलों में बारिश भी हो सकती है.

उत्तराखंडहिमाचल में गिरेंगे ओले

जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरजचमक के साथ बारिश तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि है बारिश और ओलावृष्टि के बाद पहाड़ों के तापमान में गिरावट होगी और मौसम सुहावना होगा.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असममेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. वहीं 20 जून को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिक बारिश होने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY