रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मुंबई इंडियंस के कप्तान बनते ही आया रोहित शर्मा का पहला बयान, कहा-‘मैं अपनी पल्टन को…’​ | iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola Razr Flex, 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस​ | यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद का बड़ा ऐलान… 16 सीटों पर समझौते से इनकार; BJP से क्या की मांग?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola Razr Flex, 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस​

कुछ समय पहले एपल ने iPhone Duo को लॉन्च किया है। अब इसी के मद्देनजर मोटोरोला भी जल्द ही अपना नया बुकस्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। इसका नान Motorola Razr Flex होगा। बता दें कि, यह कंपनी का पहला वाइड बुकस्टाइल फोल्डेबल फोन हो सकता है, जो कि Samsung Galaxy Z Fold 8 […]

कुछ समय पहले एपल ने iPhone Duo को लॉन्च किया है। अब इसी के मद्देनजर मोटोरोला भी जल्द ही अपना नया बुकस्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। इसका नान Motorola Razr Flex होगा। बता दें कि, यह कंपनी का पहला वाइड बुकस्टाइल फोल्डेबल फोन हो सकता है, जो कि Samsung Galaxy Z Fold 8 और iPhone Duo को टक्कर देगा।

डिवाइस को लेकर कई रिपोर्ट्स में सामने आई है। अब  Motorola की एक सपोर्ट वेबसाइट पर इसका नान 2027 में लॉन्च के साथ दिखाई दिया है। लेकिन अभी तक कंपनी ने फोन का नाम, फीचर्स और कब लॉन्च होगा इसका खुलासा नहीं किया है।

दो कैमरों के साथ अलग डिजाइन

रिपोर्ट्स में सामने आए रेंडर्स के मुताबिक Motorola Razr Flex में पीछे तरफ पिल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरे और LED फ्लैश होगी। मोबाइल के कवर डिस्प्ले में सेंटर पंचहोल और इनर डिस्प्ले में टॉपराइट कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही यह  Dark Botanical Garden और Coriander कलर के ऑप्शन में लॉन्च होगा।

Motorola Razr Flex के संभावित स्पेक्स

रिपोर्ट्स से पता चला है कि, 6.92 इंच की इनर OLED डिस्प्ले, 165Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ और बाहर की तरफ 4.97 इंच की OLED कवर स्क्रीन देखने को मिलेगी। डिवाइस का वजन लगभग 215 ग्राम बताया जा रहा है और इसमें IP48 और IP49 रेटिंग दी गई है।

फोन के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 12GB RAM मिल सकती है। लेकिन एक अन्य रिपोर्ट में फोन को Snapdragon 8 Gen 5 Pro चिपसेट के साथ आने की बात कही गई। वहीं, यह फोन Android 17 पर रन करेगा।

कैमरा की बात करें, तो इस डिवाइस में 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। बल्कि सामने की तरफ सेल्फी के लिए दोनों डिस्प्ले पर 32MP कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी,  Wireless Power Consortium की लिस्टिंग में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ ही 15W तक सपोर्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY