रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Diljit Dosanjh का Bengaluru Concert आज, बम की धमकी के बीच सिंगर ने शेयर की पोस्ट​ | पार्किंसंस का इलाज हुआ आसान, दिल्ली एम्स में हुई भारत की पहली रोबोटिक गाइडेड ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी!​ | ATM से कैश निकालने के नए नियम जारी! दूसरे बैंक के ATM पर ₹10,000 की लिमिट, अधिकतम ₹23 शुल्क — RBI के बड़े बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

मार्गशीर्ष माह में शंख पूजा से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल, जानिए सही विधि​

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय महीना मार्गशीर्ष यानी अगहन चल रहा है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। पुराणों के अनुसार, इस पवित्र महीने में शंख पूजा को सबसे पुण्यदायी और फलदायी माना गया है। इस महीने में […]

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय महीना मार्गशीर्ष यानी अगहन चल रहा है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। पुराणों के अनुसार, इस पवित्र महीने में शंख पूजा को सबसे पुण्यदायी और फलदायी माना गया है।

इस महीने में घर के पूजा स्थल को साफ रखा जाता है और कोई भी साधारण शंख भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य पांचजन्य शंख के समान पवित्र हो जाता है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष मास में शंख पूजा क्यों इतनी खास है और इसके क्या नियम है, आपको बताते हैं।

मार्गशीर्ष मास में शंख पूजा का महत्व?

विष्णु पुराण के अनुसार, पांचजन्य भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख का नाम है। वैसे इसकी ध्वनि से नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और धर्म की विजय होती है। मान्यता है कि इस महीने में साधारण शंख की पूजा करने से भी सभी तीर्थों में स्नान करने और अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

समुद्र मंथन से प्रकट होने के कारण शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसलिए मार्गशीर्ष में शंख की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की एक साथ कृपा होगी।

मार्गशीर्ष मास में शंख पूजा की विधि

सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहन लें।

अब पूजा घर में रखे शंख को एक साफ पात्र में रखें।

शंख को पहले शुद्ध जल से फिर कच्चे दूध और गंगाजल से स्नान कराएं।

फिर साफ सूती कपड़े से पोंछकर पीले या लाल आसन पर स्थापित करें।

अब शंख पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं। सिंदूर या कुमकुम न चढ़ाएं।

इसके बाद शंख को पीले फूल, अक्षत और तुलसी दल अर्पित करें।

फिर धूपदीप जलाकर ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें।

आखिर में पूजा के अंत में तीन बार शंख जरुर बजाएं।

वास्तु दोष से छुटकारा पाने के अचूक उपाय

सुबह के समय पूजा के बाद शंख में शुद्ध जल और थोड़ासा गंगाजल भरकर रख लें। पूजा समाप्त होने के बाद इस जल को आम के पत्ते या फूल से पूरे घर में छिड़कें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष समाप्त होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में नियमित रूप से शंख बजाया जाता है, वहां दरिद्रता कभी नहीं टिकती। मार्गशीर्ष में रोज सुबहशाम शंख बजाने से घर में धन आगमन के नए रास्ते को ओपन कर देता है।

शंख पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां

कभी भी शंख को सीधे जमीन या फर्श पर नहीं रखना चाहिए।

इसे हमेशा पीले या लाल कपड़े में रखें।

शिवलिंग पर कभी भी शंख से जल अर्पित न करें।

ध्यान रहे कि पूजा घर में शंख को कभी भी पूरी तरह सूखा या खाली न छोड़ें।

यदि आप कहीं से टूट या चटक गया है, तो उसे घर के मंदिर में न रखें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY