Rishabh Pant ने रचा इतिहास, Ben Stokes को पछाड़ WTC में जड़े रिकॉर्ड 89 छक्के | Lucknow BJP leader Missing Case: 39 दिन से लापता लखनऊ के BJP नेता का सुराग नहीं, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंची शिकायत | Delimitation 2026: परिसीमन से कैसे बदलेगा देश का सियासी नक्शा? अर्जुन राम मेघवाल ने मैप से समझाया सीटों का गणित, 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं सीटें
Karthigai Deepam: तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CRPF की कड़ी सुरक्षा, आतिशबाजी से गूंजा इलाका
: तमिलनाडु November 28, 2026 कार्तिगई दीपम जलाने की रस्म को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक दीपक जलाया गया। इस कार्यक्रम के लिए केवल 50 श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई थी। […]
कार्तिगई दीपम जलाने की रस्म को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक दीपक जलाया गया। इस कार्यक्रम के लिए केवल 50 श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई थी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, पहाड़ी की संरचनात्मक स्थिति और कानूनव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया।
ये भी पढ़ें:
CRPF ने संभाली सुरक्षा की कमान
कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए CRPF के जवानों ने पहाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा संभाली। बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले लोगों को सुरक्षा बलों ने रोक दिया। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक घोषणाएं कर लोगों को निर्धारित नियमों की जानकारी भी दी गई।
पूर्व जजों की निगरानी में हुई रस्म
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत दीपम जलाने की रस्म अदालत द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीशों की निगरानी में संपन्न हुई। CRPF के दक्षिणी सेक्टर के IG टी. विक्रम ने कहा कि सुरक्षा बलों का एकमात्र उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करना है। इस तरह कड़ी सुरक्षा और सीमित संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम की परंपरा पूरी की गई।