शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow News: कहां गए राम नारायण बाजपेई? ढाई महीने से लापता, परिवार से मांगी गई 25 लाख की फिरौती!​ | MP Government online services: तकनीक की दिशा में मध्यप्रदेश का बड़ा कदम, अब पासवर्ड की झंझट से मिलेगी आजादी​ | तमिलनाडु की ‘गोल्ड पॉलिटिक्स’ यूपी पहुंची, विजय के फॉर्मूले पर अखिलेश का दांव!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तमिलनाडु की ‘गोल्ड पॉलिटिक्स’ यूपी पहुंची, विजय के फॉर्मूले पर अखिलेश का दांव!​

भारतीय राजनीति में दक्षिण भारत की चुनावी शैली हमेशा से उत्तर भारत से कुछ अलग रही है. खासकर तमिलनाडु की राजनीति में लोकलुभावन घोषणाएं चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा रही हैं. मुफ्त या सस्ती कैंटीन से लेकर महिलाओं को साड़ी, शादी के समय सोना, घरेलू जरूरतों की चीजें और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े वादे तक, […]

भारतीय राजनीति में दक्षिण भारत की चुनावी शैली हमेशा से उत्तर भारत से कुछ अलग रही है. खासकर तमिलनाडु की राजनीति में लोकलुभावन घोषणाएं चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा रही हैं. मुफ्त या सस्ती कैंटीन से लेकर महिलाओं को साड़ी, शादी के समय सोना, घरेलू जरूरतों की चीजें और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े वादे तक, यहां चुनावी घोषणापत्र में मतदाताओं को सीधे आर्थिक लाभ देने वाले वादों की लंबी परंपरा रही है.

अब इसी दक्षिण भारतीय चुनावी मॉडल की झलक उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिखाई देने लगी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने का ऐलान किया है. यह सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिला और परिवार आधारित वोट बैंक को साधने की बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

विजय के चुनावी फॉर्मूले से अखिलेश ने लिया आइडिया

तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की राजनीति में एंट्री और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के चुनावी वादों ने देशभर का ध्यान खींचा. विजय ने अपने चुनावी एजेंडे में परिवार और महिलाओं को केंद्र में रखते हुए कई आकर्षक घोषणाएं कीं. इनमें बच्चे के जन्म पर सोने की अंगूठी और बेटी की शादी पर 8 ग्राम सोना तथा सिल्क की साड़ी देने का वादा भी शामिल रहा. अब अखिलेश यादव ने यूपी में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने की घोषणा कर इसी तरह की राजनीतिक सोच को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है.

खास बात यह है कि अखिलेश यादव के चुनावी रणनीतिकार और घोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस विचार के पीछे दक्षिण भारत, खासकर विजय के चुनावी एजेंडे से प्रेरणा लेने की बात कही है.

10 ग्राम सोने से हर वर्ग के वोट बैंक पर नजर

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने का ऐलान अपने आप में बड़ा चुनावी संदेश है। इसका सीधा जुड़ाव महिलाओं, बेटियों और परिवारों से है. अखिलेश यादव इस घोषणा के जरिए हर वर्ग मतदाताओं के बीच अपनी पार्टी की अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

इसके अलावा महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने, महिला सुरक्षा और समाज के अलगअलग वर्गों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक लाभ से जुड़े कई अन्य वादे भी किए गए हैं. यानी सपा की रणनीति सिर्फ जातीय समीकरण और PDA की राजनीति तक सीमित नहीं है. अब पार्टी परिवार, महिला सम्मान और सीधे आर्थिक लाभ को भी अपने चुनावी एजेंडे का बड़ा हिस्सा बना रही है.

क्या यूपी में चलेगा दक्षिण भारत का चुनावी मॉडल?

तमिलनाडु की राजनीति में चुनावी घोषणाओं के जरिए परिवारों तक सीधे लाभ पहुंचाने की रणनीति लंबे समय से देखने को मिलती रही है. वहां सोना और साड़ी जैसे वादे सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक भावनाओं से जुड़कर चुनावी संदेश बनते हैं.

अखिलेश यादव अब इसी मॉडल को उत्तर प्रदेश में आजमाते दिखाई दे रहे हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि तमिलनाडु में जहां शादी के समय सोना देने का वादा चर्चा में रहा, वहीं यूपी में बेटी के जन्म के साथ ही 10 ग्राम सोना देने की घोषणा की गई है. 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की पारंपरिक चुनावी राजनीति से आगे बढ़कर दक्षिण भारत के लोकलुभावन चुनावी मॉडल को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं.

2027 में कितना असरदार होगा अखिलेश का गोल्ड कार्ड?

यूपी में महिला मतदाता किसी भी राजनीतिक दल की जीतहार में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं. बीजेपी पहले से ही महिला लाभार्थियों, उज्ज्वला, आवास, राशन और सुरक्षा जैसे मुद्दों के जरिए महिला वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करती रही है. ऐसे में अखिलेश यादव का 10 ग्राम सोने का वादा सीधे इसी राजनीतिक मैदान में उतरने जैसा है.

हालांकि सवाल यह भी है कि इतने बड़े राज्य में ऐसी योजनाओं को लागू करने के लिए कितने बजट की जरूरत होगी? आर्थिक बोझ कितना होगा और क्या जनता इन वादों पर भरोसा करेगी? 2027 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव का यह ‘गोल्ड कार्ड’ महिला मतदाताओं को कितना आकर्षित करता है.

क्या दक्षिण भारत का यह चुनावी फॉर्मूला उत्तर प्रदेश में भी सफल होगा या फिर यूपी की सियासत अपने पुराने जातीय और राजनीतिक समीकरणों के इर्दगिर्द ही घूमती रहेगी?यूपी 2027 की चुनावी लड़ाई में अब दक्षिण भारत की चुनावी रणनीति की भी एंट्री हो गई है. सवाल सिर्फ 10 ग्राम सोने का नहीं है हर वर्ग वोट पर नज़र है, जिस पर कब्जे के लिए अब सियासी दल नएनए प्रयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY