शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: यूपी में दो IPS अफसर सहित चार ACP के तबादले, SK भगत को DGP मुख्यालय, प्रशान्त कुमार बने आगरा जोन ADG​ | Lucknow News: कहां गए राम नारायण बाजपेई? ढाई महीने से लापता, परिवार से मांगी गई 25 लाख की फिरौती!​ | MP Government online services: तकनीक की दिशा में मध्यप्रदेश का बड़ा कदम, अब पासवर्ड की झंझट से मिलेगी आजादी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand News: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹56 करोड़, कैंचीधाम बाईपास से लेकर पार्किंग निर्माण तक को मिलेगी रफ्तार​

: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों और विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए करीब 56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और चमोली जिलों में सड़क सुधार, पार्किंग निर्माण, पुलिस भवन, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े […]

: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों और विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए करीब 56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और चमोली जिलों में सड़क सुधार, पार्किंग निर्माण, पुलिस भवन, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अलगअलग विकास योजनाओं के लिए धनराशि जारी करने और निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें खास तौर पर कैंचीधाम बाईपास मार्ग के सुधारीकरण और चंपावत में आधुनिक पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर जोर दिया गया है।

कैंचीधाम बाईपास और देहरादून की सड़कों का होगा सुधार

मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले Dehradun News,के कैंट विधानसभा क्षेत्र में बसंत विहार सोसायटी की आंतरिक सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 202.35 लाख रुपये यानी करीब 2.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इन सड़कों का सुधार बीएम/एसडीबीसी तकनीक से किया जाएगा। वहीं, नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड में दूनीखाल से रातीघाट तक बनने वाले श्री कैंचीधाम बाईपास मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 2173.60 लाख रुपये यानी करीब 21.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

चंपावत में बनेगी आधुनिक पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

चंपावत जिले में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। राजकीय कारागार लोहाघाट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 6.73 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा रोडवेज स्टेशन चंपावत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 6233.44 लाख रुपये है। इसके सापेक्ष बकाया 1870 लाख रुपये यानी 18.70 करोड़ रुपये जारी करने को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें:

टिहरी और चमोली में पुलिस सुविधाओं का होगा विस्तार

टिहरी जिले के थाना छाम के प्रशासनिक भवन के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। इसके लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। भवन निर्माण पर 381.75 लाख रुपये यानी करीब 3.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, चमोली जिले के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाइप2 के आठ आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 170.93 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इससे फायर स्टेशन में तैनात कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं बेहतर होंगी।

पुलिस और न्यायिक व्यवस्था के लिए भी बजट मंजूर

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 202627 में अभिसूचना अधिष्ठान के गुप्त सेवा व्यय के लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से प्रावधानित एक करोड़ रुपये की राशि जारी करने को भी मंजूरी दी है। यह धनराशि पुलिस विभाग के आपराधिक अन्वेषण और सतर्कता से जुड़े कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड हाईकोर्ट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल के सरकारी कामकाज के लिए नए वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए 27.21 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इन स्वीकृतियों से प्रदेश के अलगअलग जिलों में सड़क, परिवहन, पुलिस और न्यायिक सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY