MLFF Toll System: टोल शुल्क से बचने और नंबर प्लेट को छुपाने उसके साथ ही उससे छेड़छाड़ या फास्टैग नहीं लगाने वालों के लिए अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। अब ऐसा करने वालों और नियम तौड़ने वाले पर मल्टीलेन फ्री फ्लो प्रणाली के अंतर्गत उस पर सख्त कार्रवाई होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने तय किया है कि ऐसे मामलों में सामान्य टोल टैक्स के साथसाथ पांच गुना जुर्माना भी देना होगा, जो संबंधित प्राधिकरण के पास जाएगा। मंत्रालय के अनुसार,वाहन चालकों को वास्तविक टोल टैक्स के अलावा पांच गुना अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा, जो सीधे संबंधित प्राधिकरण को जाएगा।

ये भी पढ़ें:
कैसे काम करेगा सिस्टम
आपको बता दे कि मल्टीलेन फ्री फ्लो एक नई डिजिटल टोल व्यवस्था है, जिसमें गाड़ियों को टोल बूथ पर रोकने की ज़रूरत नहीं पड़ती। सड़क के ऊपर लगे फ्रेम पर लगे फास्टैग रीडर और नंबर प्लेट पढ़ने वाले कैमरे गाड़ी की पहचान कर लेते हैं और टोल अपने आप टोल कट जाता है। इससे टोल पर लगने वाली लंबी लाइनें और जाम कम होते हैं, जिससे पेट्रोलडीज़ल और प्रदूषण दोनों बचते हैं।
नंबर प्लेट छिपाने वालों पर रहेगी नजर
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पांच गुना जुर्माना केवल उन्हीं मामलों में लगाया जाएगा, जहां यह प्रमाणित हो जाएगा कि चालक ने टोल शुल्क बचाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट छिपाई, उसमें छेड़छाड़ की या फास्टैग नहीं लगाया साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट का पालन नही किया। इस सिस्टम के तहत वाहन के आगे, पीछे या दोनों नंबर प्लेट छिपाने की स्थिति में भी यह कार्रवाई होगी, विशेषकर जब फास्टैग रीडर से पकड़ में न आए। उल्लंघन करने वाले वाहनों का पता उन्नत तकनीक और सख्त निगरानी के माध्यम से लगाया जाएगा। मंत्रालय के प्रस्ताव के तहत यह जुर्माना व्यवस्था वर्तमान और आगामी सभी एमएलएफएफ टोलिंग केंद्रों पर लागू की जाएगी।
सरकार ने लोगों को दी सलाह
सरकार ने नियम तोड़ने वालों को पहले ही सलाह जारी कर दी है। आपको बता दे कि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वाहन चालक अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट हमेशा साफ रखें ताकि वह आसानी से दिखे, और गाड़ी पर फास्टैग ज़रूर लगाएं। इसके साथ ही समय पर टोल का भुगतान करें। मंत्रालय ने साफ चेतावनी दी है कि टोल बचाने के लिए नंबर प्लेट छिपाना, उससे छेड़छाड़ करना या फास्टैग न लगाना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर वाहन मालिकों को असली टोल के साथसाथ पांच गुना ज़्यादा जुर्माना भी भरना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: