: मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए जब भी आप या का ऐप खोलते हैं, तो सबसे पहले डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सुविधाओं वाले कई प्लान दिखाई देते हैं। लेकिन अगर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता रिचार्ज चाहिए, तो उसे ढूंढने में काफी परेशानी हो सकती है। अब इसी समस्या को लेकर टेलीकॉम कंपनियों और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के बीच विवाद सामने आया है।

TRAI ने और Bh arti Airtel समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने ऐप और वेबसाइट पर सस्ते रिचार्ज प्लान को प्रमुखता से दिखाने का निर्देश दिया है। इसके लिए कंपनियों को ‘TRAIMandated Packs’ नाम से एक अलग टैब बनाना होगा। खास बात यह है कि यह टैब प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में सबसे पहले दिखाई देना चाहिए। हालांकि, इस निर्देश को लेकर Jio और Airtel की ओर से आपत्ति सामने आई है। कंपनियों की चिंता है कि अगर ग्राहकों को सबसे पहले सस्ते वॉइसओनली प्लान दिखाए जाएंगे, तो वे महंगे डेटा वाले रिचार्ज की जगह इन्हें चुन सकते हैं। इससे कंपनियों की कमाई प्रभावित होने की आशंका है।
Jio और Airtel को सस्ते प्लान सबसे पहले दिखाने से क्या परेशानी है?
दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां चाहती हैं कि ग्राहक ऐसे रिचार्ज प्लान चुनें, जिनमें कॉलिंग के साथ इंटरनेट डेटा और दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं। इन प्लान की कीमत आमतौर पर केवल कॉलिंग वाले रिचार्ज से ज्यादा होती है। अगर ग्राहक को ऐप खोलते ही सस्ता वॉइसओनली प्लान दिखाई देता है, तो संभव है कि वह महंगे डेटा प्लान को छोड़कर कम कीमत वाला रिचार्ज चुन ले। इससे कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी ARPU पर असर पड़ सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI के सामने यह तर्क भी रखा है कि उनके ऐप और वेबसाइट पर ये प्लान पहले से उपलब्ध हैं। ऐसे में इन्हें सबसे पहले दिखाना अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? Jio के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी नियमों का पालन कर रही है और ग्राहक पहले पेज पर ही TRAI के तहत आने वाले प्लान देख सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Jio और Airtel के ऐप में ये प्लान पहले टैब पर नहीं दिख रहे हैं। वहीं, Vodafone Idea ने इन प्लान को अपने पहले टैब में जगह दी है।
TRAI आखिर क्या बदलाव चाहता है?
TRAI ने 1 अक्टूबर 2026 को टेलीकॉम कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया था। इसके तहत सभी कंपनियों को अपने प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में ‘TRAIMandated Packs’ नाम से एक अलग टैब बनाना होगा। इस टैब में नियामक के नियमों के तहत आने वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे। साथ ही इसे मोबाइल ऐप और वेबसाइट के प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में सबसे पहले दिखाना अनिवार्य किया गया है। TRAI ने कंपनियों को अपने दूसरे बिक्री केंद्रों पर भी इन प्लान को प्रमुखता से दिखाने के लिए कहा था। इसके लिए 30 दिनों के भीतर निर्देशों का पालन करने और अनुपालन रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा तय की गई थी।
ये भी पढ़ें:
ग्राहकों की शिकायत के बाद TRAI ने उठाया कदम
TRAI के इस फैसले के पीछे ग्राहकों की शिकायतें बड़ी वजह हैं। नियामक को शिकायतें मिली थीं कि सस्ते रिचार्ज प्लान होने के बावजूद ग्राहकों को आसानी से दिखाई नहीं देते। जांच में भी सामने आया कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों के ऐप पर वॉइसओनली प्लान खोजने के लिए ग्राहकों को कई पेज और अलगअलग कैटेगरी से गुजरना पड़ता है। इससे खासकर उन लोगों को परेशानी होती है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती और वे केवल कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं। TRAI का मानना है कि ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने का आसान विकल्प मिलना चाहिए। इसी वजह से सस्ते प्लान को अलग टैब में सबसे ऊपर दिखाने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें:
ग्राहकों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
TRAI के इस निर्देश का सीधा फायदा उन मोबाइल यूजर्स को मिल सकता है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहक बिना ज्यादा खोजबीन किए केवल कॉलिंग वाले सस्ते रिचार्ज प्लान तक पहुंच सकेंगे। फिलहाल विवाद इस बात पर है कि रिचार्ज ऐप में ग्राहकों को सबसे पहले कौन से प्लान दिखाए जाएं। एक तरफ TRAI ग्राहकों को सस्ते विकल्प आसानी से उपलब्ध कराना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की बिक्री और कमाई को लेकर चिंतित हैं।
ये भी पढ़ें: