आंवला बहुत खट्टा रहता है. इस वजह से इसे चबाकर खाना थोड़ा मुश्किल रहता है. आप रोजाना इसका जूस बनाकर रोजाना छोटेछोटे शॉट्स पी सकते हैं. इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होगी, बल्कि स्किन भई ग्लो करेगी और बाल भी हेल्दी बनेंगे. चाहे तो आंवला के साथ आप कुछ करी पत्ता को भी साथ में पीसकर जूस बना सकते हैं.

आंवला को डाइट में शामिल करने का ये भी एक अच्छा तरीका है कि आप इसकी चटनी बना लें. इसको बेसिक मसालों और हर्ब्स जैसे धनिया पुदीना के साथ पीसकर चटनी बना सकते हैं या फिर महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल पॉपुलर चटनी थेचा बना लें. इसमें धनिया, करी पत्ता, जीरा, लहसुन, हरी मिर्च आंवला और मूंगफली के दाने डालें. इसके अलावा आप आंवला और करी पत्ता की पोडी यानी ड्राई चटनी बना सकते हैं.
आंवला को डाइट में शामिल करने के लिए आप आंवला प्राश बना सकते हैं. ये बच्चों से बड़ों तक को आसानी से खिलाया जा सकता है और करके भी लंबे समय के लिए स्टोर करके भी रखा जा सकता है. आंवला प्राश में कुछ बेसिक से मसाले और हर्ब भी एड की जाती हैं, इसलिए ये काफी हेल्दी रहता है.
आंवला का मुरब्बा भारतीय घरों में काफी देखने को मिल जाता है जो इस फल को स्टोर करने और खाने का एक बढ़िया तरीका है. हालांकि जिन लोगों को कैलोरी की चिंता रहती है या फिर डायबिटिक हैं. उन्हें मुरब्बा खाने से बचना चाहिए. घर पर आप मुरब्बा बना रहे हैं तो इसे चीनी की बजाय मिश्री या फिर गुड़ में बनाया जा सकता है.
आंवला का अचार भी काफी स्वादिष्ट लगता है और पूरे साल इस फल को खाने का ये एक बेहतरीन तरीका है. आप आंवला का अचार खिचड़ी, पराठे, पूरी से लेकर दालचावल तक के साथ खा सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि अचार में कच्चा आंवला यूज कर सकते हैं, इसलिए इसके न्यूट्रिएंट्स भी बने रहते हैं.