शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
इधर वीर साहू ने नए गाने Prince and Prostitute का पोस्टर किया लॉन्च, उधर इंस्टाग्राम से गायब हुईं Sapna Choudhary​ | क्या Tata Steel-APL Apollo डील में सिर्फ मालिकों को फायदा? सेबी कर सकता है जांच​ | Black Friday Sale शुरू: 30 नवंबर तक Smartphone और Laptop पर मिल रही भारी छूट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

क्या Tata Steel-APL Apollo डील में सिर्फ मालिकों को फायदा? सेबी कर सकता है जांच​

Tata SteelAPL Apollo Deal: टाटा स्टील और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के बीच हुआ 28,000 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा अब बाजार नियामक सेबी के रडार पर आ गया है. इस डील के ढांचे को लेकर कई स्टेकहोल्डर्स ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े गंभीर सवाल उठाए हैं. मामले से जुड़े एक जानकार के मुताबिक, सेबी जल्द […]

Tata SteelAPL Apollo Deal: टाटा स्टील और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के बीच हुआ 28,000 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा अब बाजार नियामक सेबी के रडार पर आ गया है. इस डील के ढांचे को लेकर कई स्टेकहोल्डर्स ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े गंभीर सवाल उठाए हैं. मामले से जुड़े एक जानकार के मुताबिक, सेबी जल्द ही दोनों कंपनियों से इस बहुस्तरीय सौदे का पूरा ब्योरा मांग सकता है.

वीकेंड पर 22 और 23 नवंबर को इस डील का ऐलान हुआ था. इसके बाद से ही कॉर्पोरेट जगत और शेयर बाजार में इसे लेकर काफी शोर मचा हुआ है. जानकार का कहना है कि इस सौदे में एक ओपन ऑफर भी शामिल है, इसलिए सेबी इससे जुड़े सभी कागजातों की बारीकी से जांच करेगा. हालांकि, इस बारे में सेबी को भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है.

बड़े निवेशकों को क्यों खटक रही है ये डील?

एपीएल अपोलो के सबसे बड़े संस्थागत निवेशक इस सौदे के मौजूदा रूप से बिल्कुल खुश नहीं हैं. मामले से जुड़े दो लोगों ने बताया कि इन निवेशकों ने अलगअलग कंपनी के मैनेजमेंट से संपर्क कर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है. उन्होंने साफ कह दिया है कि वे मौजूदा शर्तों पर इस डील का समर्थन नहीं करेंगे.

निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता ये है कि इस सौदे से सिर्फ कंपनी छोड़ रहे प्रमोटर्स को फायदा हो रहा है, जबकि छोटे शेयरधारकों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है. एक निवेशक के मुताबिक, इस डील के लिए कंपनी पर भारी कर्ज लिया जा रहा है, जबकि मौजूदा प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में छोटे निवेशकों के हाथ में एक भारी कर्ज वाली कंपनी रह जाएगी.

डील के ऐलान के तुरंत बाद हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में भी कई एनालिस्ट्स और निवेशकों ने इस सौदे के फायदों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने मैनेजमेंट से अपील की थी कि डील के ढांचे पर दोबारा विचार किया जाए. एपीएल अपोलो में 30 सितंबर तक न्यू वर्ल्ड फंड, स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड, नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और प्रिंसिपल ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट्स फंड जैसे बड़े विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी थी. वहीं घरेलू निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, डीएसपी, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं.

28,000 करोड़ रुपये के सौदे का पूरा गणित

प्रस्तावित सौदे में कुल चार आपस में जुड़े हुए ट्रांजैक्शन शामिल हैं. इसके तहत टाटा स्टील, एपीएल अपोलो में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदेगी. साथ ही, टाटा स्टील अपने स्टील ट्यूब्स और कलरकोटेड स्टील बिजनेस को 28,000 करोड़ रुपये में एपीएल अपोलो को बेचेगी. इससे डाउनस्ट्रीम स्टील मार्केट में टाटा स्टील की पकड़ और मजबूत होगी.

ये अधिग्रहण कई चरणों में पूरा किया जाना है. इसके अलावा टाटा स्टील एपीएल अपोलो के पब्लिक शेयरधारकों से 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2,301.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर भी लाएगी. अगर प्रमोटर हिस्सेदारी की खरीद और ओपन ऑफर प्रस्ताव के मुताबिक पूरे हो जाते हैं, तो एपीएल अपोलो में टाटा स्टील की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 52.38% हो जाएगी. इसके साथ ही कंपनी का कंट्रोल टाटा स्टील के हाथ में आ जाएगा और एपीएल अपोलो के मौजूदा प्रमोटर यानी गुप्ता परिवार का प्रमोटर दर्जा खत्म हो जाएगा.

नियमों को ताक पर रखने का संदेह

इस सौदे पर सिर्फ निवेशकों ने ही नहीं, बल्कि प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म्स ने भी उंगली उठाई है. स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज ने डील के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं. दोनों फर्मों को संदेह है कि क्या इस डील का ढांचा जानबूझकर इस तरह तैयार किया गया है ताकि रिलेटेडपार्टी ट्रांजैक्शन के नियमों के तहत शेयरधारकों की मंजूरी लेने से बचा जा सके.

बाजार का मूड खराब, शेयरों में भारी बिकवाली

निवेशकों की नाराजगी का सीधा असर शेयर बाजार पर दिख रहा है. वीकेंड पर सौदे की घोषणा होने के बाद से एपीएल अपोलो के शेयर करीब 30% तक टूट चुके हैं. मामले से जुड़े एक वरिष्ठ म्यूचुअल फंड अधिकारी ने बाजार के मूड को बयां करते हुए कहा कि आमतौर पर जब कोई अधिग्रहण होता है, तो टारगेट कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा होता है. लेकिन इस मामले में ऐसा लग रहा है कि फायदा सिर्फ टारगेट कंपनी के प्रमोटर्स को हुआ है, न कि छोटे शेयरधारकों को. अब सबकी नजरें सेबी के अगले कदम पर टिकी हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY