शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
फिल्मों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड की पसंद बन रहे कानपुर के पुराने मोहल्ले, 7 साल में 38 फिल्में और वेब सीरीज शूट​ | BMW की सबसे दमदार सुपरबाइक ने भारत में मारी एंट्री! 300 kmph पार रफ्तार और शानदार फीचर्स इसे बनाएंगे खास​ | फीस बकाया होने पर बच्चों को कमरे में किया बंद, बाहर बैठाया कुत्ता… हंगामे के बाद हुआ समझौता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फीस बकाया होने पर बच्चों को कमरे में किया बंद, बाहर बैठाया कुत्ता… हंगामे के बाद हुआ समझौता​

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के जटारी स्थित एमडी जनता पब्लिक स्कूल में फीस वसूली को लेकर तीन मासूम बच्चों को कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि करीब छह महीने की फीस बकाया होने पर स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी और यूकेजी में पढ़ने वाले तीन बच्चों को छुट्टी के बाद […]

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के जटारी स्थित एमडी जनता पब्लिक स्कूल में फीस वसूली को लेकर तीन मासूम बच्चों को कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि करीब छह महीने की फीस बकाया होने पर स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी और यूकेजी में पढ़ने वाले तीन बच्चों को छुट्टी के बाद भी स्कूल में रोक लिया. इतना ही नहीं, उन्हें स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में बंद कर दिया गया और कमरे के बाहर गेट पर कुत्ता बैठा दिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया.

जानकारी के मुताबिक, गांव हेतलपुर निवासी भूपेंद्र और बंटी के तीन बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करते हुए स्कूल पहुंच गए. वहां ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में तीनों बच्चे डरेसहमे बैठे मिले. कमरे का गेट बाहर से बंद था और बाहर कुत्ता बैठा हुआ था. यह नजारा देखकर परिजन भड़क गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मामले में जटारी पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई. थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया.

फीस के लिए बच्चों को रोकने पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने फीस वसूलने के लिए मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर दिया. वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ चौधरी का कहना है कि फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों को कई बार फोन और मैसेज किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. हालांकि, बच्चों को कमरे में बंद करने के मामले पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY