EPFO 3.0 Launch Date: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। संगठन की ओर से EPFO 3.0 के तहत कई नई सुविधाएं शुरू की जा सकती हैं।

इस नए सिस्टम के लागू होने से कर्मचारियों के लिए प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। इसके तहत पात्र कर्मचारी UPI और ATM के जरिए भी अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद PF की रकम किस्तों में लेने की सुविधा भी मिल सकती है।
ये खबर भी पढ़ें:
कब होगा EPFO 3.0 लॉन्च?
रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2027 में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की अगली बैठक में EPFO 3.0 को लेकर ऐलान कर सकता है। इसके लिए अक्टूबर 2025 में ही फ्रेमवर्क को मंजूरी दी जा चुकी है।
नया सिस्टम आने वाले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसे करीब 200 करोड़ सदस्यों का डेटा संभालने की क्षमता के हिसाब से बनाया जा रहा है। फिलहाल EPFO के पास 36 करोड़ से अधिक एक्टिव सदस्य हैं।
UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO 3.0 के तहत कर्मचारियों को PF की रकम निकालने के लिए नए विकल्प मिल सकते हैं। इसमें UPI और ATM के जरिए निकासी की सुविधा शामिल है। इसके लागू होने के बाद कर्मचारी अपने पात्र PF बैलेंस की रकम सीधे UPI या ATM के माध्यम से निकाल सकेंगे।
इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कर्मचारियों को PF निकालने के लिए बारबार ऑनलाइन क्लेम करने और उसके सेटलमेंट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
रिटायरमेंट के बाद किस्तों में मिलेगा PF का पैसा
EPFO 3.0 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए भी एक अहम सुविधा प्रस्तावित है। इसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपनी PF की पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय नियमित अंतराल पर किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे।
इस सुविधा को सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान कहा जाता है। इसके जरिए कर्मचारी हर महीने या तय समय के अंतराल पर अपने PF खाते से पैसा प्राप्त कर सकेंगे। इससे रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
गिग वर्कर्स को भी सोशल सिक्योरिटी से जोड़ने की तैयारी
EPFO से जुड़े बदलावों का उद्देश्य केवल नियमित नौकरी करने वाले कर्मचारियों तक सुविधाएं सीमित रखना नहीं है। कैब ड्राइवर, फूड डिलीवरी पार्टनर और अन्य गिग वर्कर्स को भी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और सोशल सिक्योरिटी से जोड़ने के लिए भी है।
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाओं और तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाना है, ताकि सदस्यों को सुविधाएं अधिक आसानी से मिल सकें।
ये खबर भी पढ़ें: