गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, 11 फायर टेंडर ने पाया काबू; परिसर पहले से था सील​ | Tirupati Temple Donation: भगवान वेंकटेश्वर को ₹207.6 करोड़ के आभूषण दान! तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम आंध्रा के 5000 मंदिरों को सहयोग देगा​ | UP के मंत्री संदीप की दिल्ली में भव्य शादी, राष्ट्रपति और DyCM केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP के मंत्री संदीप की दिल्ली में भव्य शादी, राष्ट्रपति और DyCM केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद​

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के 2 सुपौत्र मंत्री संदीप कुमार सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह आज गुरुवार को दांपत्य सूत्र में बंध गए. दोनों भाइयों की दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह में शादी हो गई. शाम 7 बजे जयमाल की रस्म […]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के 2 सुपौत्र मंत्री संदीप कुमार सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह आज गुरुवार को दांपत्य सूत्र में बंध गए. दोनों भाइयों की दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह में शादी हो गई. शाम 7 बजे जयमाल की रस्म निभाई गई. संदीप और सौरभ की इस शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं तथा नवदंपति को अपना आशीर्वाद दिया. संदीप सिंह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में शिक्षा मंत्री हैं.

इससे पहले दिल्ली के द लीला पैलेस में दोनों भाइयों की सेहराबंदी की रस्म निभाई गई. फिर शाम करीब 6 बजे नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर एक से बारात निकली. दोनों दूल्हों ने हल्के क्रीम रंग की कढ़ाईदार शेरवानी पहन रखी थी. उन्होंने मैचिंग चूड़ीदार और कढ़ाईदार शॉल के साथसाथ सिर पर पीचसुनहरे रंग का साफा भी बांध रखा था. संदीप ने मेघना चौधरी तो सौरभ ने अंतरा त्यागी के साथ सात फेरे लिए.

राष्ट्रपति मुर्मू और राजनाथ सिंह हुए शामिल

इस हाई प्रोफाइल शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई बड़े नेता पहुंचे और वरवधु को अपना आशीर्वाद दिया.

आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने मेरे एवं अनुज श्री सौरभ सिंह के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस मांगलिक अवसर की शोभा बढ़ाई तथा हम सभी को स्नेहिल आशीर्वाद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

माननीय राष्ट्रपति जी का आत्मीय सान्निध्य और शुभाशीष हम सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृति एवं परम सौभाग्य का विषय है।

इस विशेष अवसर पर अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने तथा स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से हमें अनुगृहीत करने हेतु माननीय राष्ट्रपति जी के प्रति मैं एवं मेरा समस्त परिवार हृदय से कृतज्ञ हैं।

@rashtrapatibhvn

— Sandeep Singh November 26, 2026

अन्य दिग्गज राजनीतिक हस्तियों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भूपेंद्र चौधरी और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े भी शामिल रहे. अब इसी JLN स्टेडियम में कल शुक्रवार को रिसेप्शन भी होगा.

नई दिल्ली में श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह जी के सुपौत्रों, पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह जी के सुपुत्रों, उत्तर प्रदेश सरकार के मा. राज्य मंत्री श्री संदीप कुमार सिंह जी एवं उनके भाई श्री सौरभ सिंह जी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों नवदंपतियों को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

@thisissanjubjp @RajveersinghUP

— Keshav Prasad Maurya November 26, 2026

शादी में नवदंपति के साथ कई फोटो शेयर करते हुए DyCM मौर्य ने कहा, “नई दिल्ली में श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह के सुपौत्रों, पूर्व सांसद राजवीर सिंह के सुपुत्रों, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संदीप कुमार सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों नवदंपतियों को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी.”

जितिन प्रसाद ने भी दी बधाई

जितिन प्रसाद ने बधाई देते हुए कहा, “‘पद्म विभूषण’श्रद्धेय कल्याण सिंह के सुपौत्रों संदीप सिंह और सौरभ सिंह के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वरवधू को सुखद तथा मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई दी. हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों नवदंपतियों का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे. साथ ही राजवीर सिंह समेत समस्त परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं!”

लीला पैलेस होटल में हल्दी रस्म

इससे पहले बुधवार को द लीला पैलेस होटल में ही हल्दी की रस्म निभाई गई. मंत्री संदीप ने दुल्हन मेघना चौधरी के साथ पंजाबी गाने पर एंट्री ली. जबकि सौरभ सिंह ने भी अपनी दुल्हन अंतरा त्यागी के साथ ‘वेलकम’ गाने पर एंट्री ली. दोनों जोड़ियों ने जमकर डांस किया था. हल्दी की यह रस्म दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली.

अलीगढ़ में हुई घुड़चढ़ी की रस्म

हल्दी कार्यक्रम के दौरान संदीप सिंह के पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने अपने दोनों बेटों और बहुओं पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई. इस दौरान वहां मौजूद परिवार के लोगों ने जमकर जश्न मनाया. इससे पहले मंगलवार को दोनों भाइयों की घुड़चढ़ी की रस्म अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में हुई.

14 नवंबर को हुई थी सगाई

इससे पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में दोनों भाइयों की शाही अंदाज में सगाई हुई थी. इसके लिए करीब 100 बीघा में भव्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया था. इस सगाई समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता और अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं.

योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह अतरौली से विधायक हैं. वह अभी यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं. उनके दादा स्वर्गीय कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके पिता राजवीर सिंह सांसद रह चुके हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY